window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul: जे एच कॉलेज के छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में महिला थाना बैतूल में की एक सप्ताह की इंटर्नशिप - MPCG News

Betul: जे एच कॉलेज के छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में महिला थाना बैतूल में की एक सप्ताह की इंटर्नशिप

बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में शासकीय जे एच कॉलेज बैतूल से इंटर्नशिप हेतु आई छात्राओं को इंटर्नशिप के दौरान थाना प्रभारी महिला थाना एवं स्टाफ के द्वारा थाने में की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया ,साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई गई ।थाने में अपराध लेखन का कार्य ,न्यायालय संबंधी कार्य ,डे ऑफिसर ,नाइट अधिकारी का कार्य, इसके अलावा पुलिस बल की होने वाली भर्ती प्रक्रिया, रैंक आदि की जानकारी दी गई। महिला थाना का गठन किस उद्देश्य से किया गया ,जिले की विभिन्न पुलिस शाखाएं जैसे साइबर सेल,फोरेंसिक लैब आदि एवं जिले में पुलिस कप्तान के मुख्य दायित्वों के बारे में जानकारी दी। महिला थाने में एक सप्ताह की इंटर्नशिप के दौरान जे एच कॉलेज से छात्र/छात्रा दामिनी मानकर, शीतल रघुवंशी, पूनम ढढोरे, रौनक बरमासे,मुनमुन गणेशे आदि शामिल हुए।इंटर्नशिप के पश्चात् छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बैतूल से अपना एक सप्ताह का अनुभव साझा किया।

Related posts

सारणी: रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ एवं सुभद्रा ने किया नगर भ्रमण, देखें VIDEO

MPCG NEWS

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

MPCG NEWS

बैतूल ब्रेकिंग: आठ दिन से लापता युवक का जंगल में पेड से लटका मिला शव

MPCG NEWS

Leave a Comment