window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); विद्युत विभाग में बड़ा फेरबदल: सारनी से दीपशिखा इवनाती का तबादला, संविदा कर्मचारियों ने ली राहत की सांस - MPCG News

विद्युत विभाग में बड़ा फेरबदल: सारनी से दीपशिखा इवनाती का तबादला, संविदा कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

राजधानी से पंकज कुमार सोनी संभालेंगे सारनी की कमान; नए अधिकारी के रवैये को लेकर कर्मियों में संशय बरकरार

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारणी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPMKVVCL) ने मैदानी स्तर पर कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। कंपनी के भोपाल स्थित गोविंदपुरा (निष्ठा परिसर) मुख्यालय के मानव संसाधन विभाग द्वारा 5 जून 2026 को इस आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फेरबदल का सीधा असर बैतूल संभाग के सारनी टाउन जोन पर पड़ा है, जहाँ लंबे समय से चल रही सुगबुगाहट के बीच अब एक नया बदलाव देखने को मिला है।

गौरतलब रहे कि बैतूल कलेक्टर की ग्राम विक्रमपुर में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की एक तरफ शिकायत थी जिसके चलते कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की थी, और जांच के निर्देश दिए गए बावजूद उसके अधिकारियों ने अपनी कलम ना फसाकर एक संविदा मजदूर को नौकरी से निकाल दिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वह युवक ने अपनी नौकरी में नौ वर्ष की सेवा इन अधिकारियों को दी थी। जिसकी इस मामले की खबर चलते ही कलेक्टर के संज्ञान में लाकर महज एक सप्ताह में दोषी अधिकारियों की रवानगी कर दी गई।

तबादला सूची: किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी ?

आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुख्य रूप से भोपाल और बैतूल संभाग के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव किया गया है।
दीपशिखा इवनाती (प्रबंधक-एई, कर्मचारी क्र.- 130517) इन्हें बैतूल के ‘सारनी टाउन जोन’ (ओ एंड एम सर्कल) से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब इन्हें ‘महाप्रबंधक कार्यालय, ओ एंड एम सर्कल बैतूल’ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंकज कुमार सोनी (प्रबंधक-एई, कर्मचारी क्र.- 130354) राजधानी भोपाल के ‘कजलीखेड़ा डीसी’ (ओ एंड एम डिवीजन, भोपाल) में पदस्थ पंकज कुमार सोनी को अब बैतूल जिले में भेजा गया है। वे सारनी टाउन जोन में दीपशिखा इवनाती की जगह महत्वपूर्ण कार्यभार संभालेंगे।

विद्युत विभाग द्वारा जारी आदेश में AE और JE की सूची

कार्यालय का अंदरूनी माहौल: एक ओर राहत, दूसरी ओर संशय

इस आधिकारिक फेरबदल के पीछे विभागीय गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सारनी टाउन जोन में दीपशिखा इवनाती के तबादले की खबर आते ही कार्यालय के स्टाफ, विशेषकर संविदा कर्मचारियों के चेहरों पर एक स्पष्ट राहत भरी मुस्कान देखी जा रही है।

सूत्रों और स्टाफ की आपसी चर्चाओं की मानें तो, पुराने अधिकारी के कार्यकाल में संविदा कर्मियों को काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, इस खुशी के बीच एक बड़ा सवाल और संशय भी पनप रहा है। स्टाफ के बीच अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भोपाल से आ रहे नए अधिकारी (पंकज कुमार सोनी) का मिजाज कैसा होगा ? क्या नया नेतृत्व संविदा कर्मचारियों को सुकून और सहयोगात्मक माहौल में काम करने का अवसर देगा, या फिर वे भी अपने पूर्ववर्ती की तरह ही ‘तानाशाही रवैया’ अपनाएंगे ? नए अधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

प्रबंधन के सख्त निर्देश: तत्काल संभालें कार्यभार

कंपनी प्रबंधन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि ये सभी तबादले समान क्षमता और उसी पद पर किए गए हैं। वर्तमान में गर्मी के मौसम और आगामी मानसून को देखते हुए विद्युत आपूर्ति का सुचारू संचालन बेहद अहम है।

उपभोक्ताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन ने इन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बिना किसी विलंब के तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करें।

आने वाले समय में हो सकते हैं और बदलाव

विभागीय सूत्रों का मानना है कि कंपनी प्रबंधन केवल यहीं रुकने वाला नहीं है। आगामी दिनों में कार्यक्षमता बढ़ाने और उपभोक्ता सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए मैदानी स्तर पर कुछ और अधिकारियों की नई जमावट (तबादले) की जा सकती है।

सारणी से बैतूल में भेजी गई दीपशिखा इवनती

Related posts

स्टेट हाइवे गैरतगंज गाडरवारा पर भानपुर के समीप यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी8 यात्री घायल मची चीख पुकार

MPCG NEWS

सारणी: बाबा मठारदेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर किया रुद्राभिषेक

MPCG NEWS

MP में नही बिकेगी सस्ते दाम वाली बीयर और शराब, नई शराब नीति का नोटिफिकेशन जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment