window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); 9 लाख की लूट का पर्दाफाश: मिर्च झोंककर बैग लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड देवा पर 10 हजार का इनाम - MPCG News

9 लाख की लूट का पर्दाफाश: मिर्च झोंककर बैग लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड देवा पर 10 हजार का इनाम

बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की रकम से खरीदी गई दो बाइक और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त

बैतूल। बोरदेही पुलिस ने 9 लाख रुपये की सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए अंतरजिला गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने बैंक से नगदी निकालकर लौट रहे युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसे सड़क पर गिराया और चाकू की नोक पर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अब भी फरार है।

20 मई 2026 को फरियादी प्रदीप झरबड़े आईसीआईसीआई बैंक आमला से अपने सेठ विक्की साहू के 9 लाख रुपये निकालकर बोरदेही लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम नरेरा और देहलवाड़ा के बीच सुनसान सड़क पर तीन बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, उसे मोटरसाइकिल से गिराया और चाकू अड़ाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

मिर्च पाउडर फेंककर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दबोचा गिरोह

घटना के बाद थाना बोरदेही में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में

  1. रामकुमार उर्फ मोहित पिता मदन यदुवंशी (18 वर्ष) निवासी नवेगांव जिला छिंदवाड़ा
  2. गोविन्द पिता दुर्गेश टांडेकर (19 वर्ष) निवासी नवेगांव जिला छिंदवाड़ा
  3. शिवराम उर्फ नान्हू पिता मंगलू बन (20 वर्ष) निवासी गोरखपुर थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा
  4. दुर्गेश पिता खज्जू सोनवंशी (22 वर्ष) निवासी गोरखपुर थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा
  5. कमलेश उर्फ मनीष पिता रघुनाथ यदुवंशी (26 वर्ष) निवासी बिंदरई थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम से खरीदी गई दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

10 हजार का इनामी, देवा फरार
मास्टरमाइंड देवा पर 10 हजार का इनाम, आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने पिता शिवसिंह इवने निवासी घाना उमरी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा अभी भी फरार है। आरोपी पर हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, जुआ और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह थाना नवेगांव का निगरानी बदमाश भी है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी और लूट की शेष राशि बरामद करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने देवानंद उर्फ देवा की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
इस पूरे ऑपरेशन में एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह, डीएसपी महिला सेल दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर सहित बोरदेही, आमला, नवेगांव, जुन्नारदेव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

MP ब्रेकिंग: स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, कंडक्टर-ड्राइवर के कैबिन में नहीं बैठ सकेंगे बच्चे

MPCG NEWS

मौसम अलर्ट: MP में आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 6 मई तक बदला रहेगा मौसम

MPCG NEWS

22 वर्षीय युवक नहाकर निकला और थम गई सांसें: हार्ट अटैक से मौत, युवाओं में बढ़ता खतरा

MPCG NEWS

Leave a Comment