window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बैतूल सड़क हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा; एक की मौत - MPCG News

बैतूल सड़क हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा; एक की मौत

मां चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, एक बुजुर्ग की मौत; दो गंभीर मरीज आईसीयू में भर्ती

बैतूल। जिले के ग्राम हिवारखेड़ी के निकट रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 31 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर मरीजों की विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान एसडीओपी सुनील लाटा भी मौजूद रहे।

तहसीलदार बैतूल पूनम साहू ने बताया कि सभी घायल ग्राम मुड़ापार, तहसील मुल्ताई के निवासी हैं। वे आयशर ट्रक से तहसील चिचोली स्थित मां चंडी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय हिवारखेड़ी के पास ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में घायल सभी 31 लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान लगभग 70 वर्षीय सुखराम की मृत्यु हो गई। वहीं 50 वर्षीय राम्मीबाई और 23 वर्षीय शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

Related posts

VIDEO: एमपी में पति,पत्नी और मां ने खाया जहर: LIVE VIDEO भी बनाया

MPCG NEWS

सोमवार को तय होगा अगला CM कौन ? पार्टी ने बुलाई विधायक दल की बैठक, पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे राजधानी

MPCG NEWS

चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज: MP के स्कूलों में दिखाई जाएगी लाइव स्ट्रीमिंग, यहां देखे सीधा प्रसारण

MPCG NEWS

Leave a Comment