window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गांजा बेचने की फिराक में खड़े तस्करों पर पुलिस की रेड, 80 हजार कीमत का गांजा जब्त - MPCG News

गांजा बेचने की फिराक में खड़े तस्करों पर पुलिस की रेड, 80 हजार कीमत का गांजा जब्त

4 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद, दो गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार

सारणी। जिले में युवाओं को नशे की खोखली दुनिया में धकेलने वाले मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सारणी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 4.783 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस सघन अभियान में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है।

बगडोना हवाई पट्टी पर पहली दबिश: एक गिरफ्तार, दूसरा जंगल में भागा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर तंत्र से पुख्ता सूचना मिली थी कि बगडोना हवाई पट्टी के पास दो संदिग्ध युवक अवैध गांजे की खेप के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल एक रणनीति बनाई और मौके की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसका दूसरा साथी पास के घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पकड़े गए आरोपी की पहचान बबलू धुर्वे 38 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2.908 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ थाना सारणी में अपराध क्रमांक 146/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राखड़ डेम पार्किंग क्षेत्र में दूसरी कामयाबी

सारणी पुलिस की यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। उसी दौरान पुलिस को एक अन्य मुखबिर से सूचना मिली कि राखड़ डेम पार्किंग क्षेत्र में भी एक युवक गांजे की पुड़िया बेचने की फिराक में खड़ा है। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने वहां भी दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस दूसरे आरोपी की शिनाख्त शेख फरीद पिता शेख शहीद, निवासी नगर पालिका के पास, सारणी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1.875 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भी सख्ती दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उससे नशे के नेटवर्क को लेकर सघन पूछताछ शुरू कर दी है।

फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी

बगडोना हवाई पट्टी से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हुए दूसरे आरोपी की पहचान सरवन (पिता फुलकर परते), निवासी दुमकाढाना छतरपुर, सारणी के रूप में हुई है। सारणी पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इनका कहना है:—

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और जल्द ही फरार आरोपी सरवन को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारणी।

Related posts

बैतूल जिला अस्पताल में हुई लल्लू माथनकर की मौत का मामला विधान सभा में गुंजा

MPCG NEWS

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर सह जेल निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

MPCG NEWS

कृषि उपज मंडी भोपाल रोड पर आए दिन लग रहा सड़क पर जाम ट्रैफिक पुलिस कर्मी नदारत वाहन चालक होते हैं घंटों परेशान,सड़क जाम से आखिर कब मिलेगी मुक्ति

MPCG NEWS

Leave a Comment