window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मौसम अलर्ट: MP में आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 6 मई तक बदला रहेगा मौसम - MPCG News

मौसम अलर्ट: MP में आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 6 मई तक बदला रहेगा मौसम

बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

भोपाल। मध्य प्रदेश में झुलसाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को राहत के साथ परेशानी भी दे दी है। प्रदेश में इन दिनों तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत 20 से अधिक जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव 6 मई तक बना रह सकता है।

27 जिलों में अलर्ट, कई संभागों पर नजर

रविवार के लिए मौसम विभाग ने 27 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं।

वहीं शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है, जहां 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंके चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर न जाने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।

क्यों बदला मौसम ?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में दो ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसी वजह से अगले चार दिन तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Related posts

बैतूल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ध्वनि प्रदूषण करने वाले साइलेंसर किये जप्त

MPCG NEWS

भारत निर्माण कोचिंग की बढ़ी समयावधि, 3 घंटे हो रहा संचालन

MPCG NEWS

आपरेशन श्रष्टि बोरवेल: 45 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बोरवेल में फंसी ढाई साल की सृष्टि को बचाने की कोशिश जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment