window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); धार जिला ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित, धामनोद की दो नारी शक्तियों को मिला जिला मंत्री पद - MPCG News

धार जिला ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित, धामनोद की दो नारी शक्तियों को मिला जिला मंत्री पद

लोकेसन-धामनोद
संवाददता मोनू पटेल

धार जिला ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित, धामनोद की दो नारी शक्तियों को मिला जिला मंत्री पद

बहुप्रतीक्षित धार जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी की घोषणा आखिरकार हो गई है और इस घोषणा ने धामनोद नगर को विशेष गौरव दिलाया है। संगठन में नारी शक्ति को सम्मान देते हुए धामनोद नगर की दो सशक्त और कर्मठ महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है।
धामनोद नगर की अनीता शर्मा एवं सुनयना विष्णु कर्मा को जिला मंत्री जैसे अहम पद पर नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। यह नियुक्ति न केवल संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है, बल्कि उनके निरंतर संघर्ष, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतिफल भी है। दोनों नारी शक्तियों ने वर्षों से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है और उनकी मेहनत आज इस सम्मानजनक दायित्व के रूप में सामने आई है।
इस अवसर पर , केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, तथा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा ने अनीता शर्मा एवं सुनयना विष्णु कर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी नेताओं ने कहा कि इनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और अधिक बढ़ेगी।
इसके साथ ही धामनोद नगर के इष्ट मित्रों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी दोनों नवनियुक्त जिला मंत्रियों को फूल-मालाओं, संदेशों एवं शुभकामनाओं के माध्यम से बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया कि अनीता शर्मा एवं सुनयना विष्णु कर्मा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
यह नियुक्ति निश्चित ही धामनोद नगर के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में नारी शक्ति की भूमिका को और अधिक सशक्त

Related posts

MP: भ्रष्टाचारी सरपंच-सचिव को 5 साल की जेल: सरकारी राशि गबन के मामले में सश्रम करावास

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: छिंदवाड़ा में महुआ बीनने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, बाघ के मुंह पर पत्थर ठूंसकर कर बचाई जान

MPCG NEWS

भगवान भरोसे घोड़ाडोंगरी डाकघर: पोस्ट मास्टर की मनमर्जी ग्रामीण परेशान

MPCG NEWS

Leave a Comment