window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आगामी त्यौहारो को लेकर थाना सारणी में शांति समिति कि बैठक सम्पन्न हुई - MPCG News

आगामी त्यौहारो को लेकर थाना सारणी में शांति समिति कि बैठक सम्पन्न हुई

सारणी…चप्पे- चप्पे पर होगी पुलिस की नजर, कार्यवाही से बचे, निर्देशों का पालन करे – टीआई इवनाती

आगामी त्यौहारो को लेकर थाना सारणी में शांति समिति कि बैठक सम्पन्न हुई

सारणी। सोमवार 10 मार्च को थाना सारणी परिसर में आगामी त्यौहार होली, रंगपंचमी एवं रमजान महीने को लेकर सारणी थाना क्षेत्र एवं पाथाखेड़ा क्षेत्र के गणमान्य नागरिको की शांति समिति कि मीटिंग ली गई। जिसमें आगामी त्यौहार सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में टिआई इवनाती ने कहा कि आगामी त्योहारों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही। परीक्षाओं का दौर चल रहा है, सावधानी बरते। एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने कहा कि इस त्यौहार के महीने में चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की नजर, हुड़दंग करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। इसी के साथ होली खेलने हेतु किसी के साथ जबरदस्ती का प्रयास नहीं करने के दिशा निर्देश भी दिए गए। इस
मीटिंग में एसडीओपी सारणी रोशन जैन, न्यायब तहसीलदार संतोष पाथनकर, थाना प्रभारी सारणी जयपाल ईनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा वंशज श्रीवास्तव, पत्रकार, जनप्रतिधि गण और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

आंगनवाड़ी में ‘मेन्यू’ लापता: बच्चे इंतजार में, खाना कभी टाइम पर तो कभी “सरप्राइज गिफ्ट”

MPCG NEWS

बैतूल ब्रेकिंग: शासकीय शराब दुकान पर महिलाओं ने तालाबंदी कर दिया धरना

MPCG NEWS

बैतुल: SLR कार्यालय के चेनमैन को लाभ पहुचाने में जुटे अधिकारी, भीमपुर क्षेत्र के 27 ग्रामीणों ने की शिकायत

MPCG NEWS

Leave a Comment