window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग - MPCG News

संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग

संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। जिला विपणन संघ कार्यालय रायसेन की भोपाल रोड संजय नगर स्थित खाद गोदाम में भारी अव्यवस्था का आलम है स्थिति यह है कि गोदाम में पिछले सात और आठ सालों से रिजेक्ट खाद का भंडार है। जिससे कार्य करते समय हम्मालों और कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है ।किसानों ने जिला विपणन किअधिकारी नीरज भार्गव से रिजेक्ट खाद को बाहर करने की मांग की है ।लगभग 400 बेकार रखीं खाद की बोरियों की वजह से बदबू फैल रही है जिससे हम्मालों को काम के दौरान परेशानी होती है ।एक दो साल नहीं बल्कि पूरे 8 साल से पोटाश खाद ग्रोमोर खाद और हरी खाद का भंडार बेवजह रखा हुआ है। जिससे बोरियों को उठाने रखने में हम्मालों, कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने इस रिजेक्ट खाद को बाहर करने की मांग उठाई है ।किसान जागृति संघ रायसेन के संरक्षक राजेंद्र बाबू रज्जू भैया प्रदेशाध्यक्ष इरफान जाफरी महबूब खान आदि ने खराब खाद की बोरियों को गोदाम से बाहर भंडार करने की मांग की है। यही हालात सलामतपुर की खाद गोदाम सांची गैरतगंज बेगमगंजसिलवानी बरेली उदयपुरा में बने हुए है।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

MPCG NEWS

धड़ल्ले से चल रही निर्माण कार्य में जेसीबी अधिकारी मौन। आदिवासी विकास खंड में मजदूरों का निरंतर हो रहा पलायन

MPCG NEWS

आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MPCG NEWS

Leave a Comment