window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); खिलाड़ियों ने खेलों में दिखाए जौहर दमखम दिखाए बटोरे पदक,लौटने पर हुआ खिलाड़ियों का सम्मान - MPCG News

खिलाड़ियों ने खेलों में दिखाए जौहर दमखम दिखाए बटोरे पदक,लौटने पर हुआ खिलाड़ियों का सम्मान

खिलाड़ियों ने खेलों में दिखाए जौहर दमखम दिखाए बटोरे पदक,लौटने पर हुआ खिलाड़ियों का सम्मान
(*दैनिक प्राईम संदेश जिला) ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला (*रायसेन*)

रायसेन।रायसेन की कु. मेघा लावरिया को कांस्य पदक हाँकी में बालक वर्ग विजेता एंव बालिकाएँ उप विजेता ।
स्पोर्ट्स अथारिटी आँफ इंडिया, सेंटर फ़ार एकसीलेंसी , एललपी केरल में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग रोइंग ( वाटर स्पोर्ट्स) चैम्पियनशिप में 500 मीटर में रायसेन के ग्राम सूखा करार की कु. मेघा लवारिया ने मध्यप्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता स्वर्ण पदक आर्मी स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को रजत पदक केरल ने जीता ।
वहीं भोपाल में आयोजित 68 वीं राज्य शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में भोपाल संभाग विजेता एंव बालिका वर्ग में उप विजेता
बालक 14 वर्ग में रायसेन के 7 एंव बालिका वर्ग में 9 बालक खिलाड़ी
अंडर 17 मे रायसेन के 4 खिलाड़ी भोपाल संभाग की टीम में सम्मिलित ।
अंडर -14 एंव 17 आयु वर्ग हाँकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भोपाल संभाग ने फ़ाइनल मैच में शहडोल संभाग को 3-0 से पराजित कर विजेता बना । विजेता भोपाल संभाग में रायसेन ज़िले के खेलो इंडिया सेंटर मंडीदीप के 7 खिलाड़ी सम्मिलित है । सेमीफ़ाइनल में भोपाल ने नर्मदापुरम को 5-0 से पराजित किया। फाइनल में अपनी जगह बनाई।
बालिका वर्ग में भोपाल संभाग ने ग्वालियर संभाग से फ़ाइनल में 0-3 से पराजित होकर उप विजेता रही ।
भोपाल संभाग ने सेमीफ़ाइनल में उज्जैन संभाग को 2-1 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया था ।विजेता ग्वालियर संभाग में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकीअकादमी (हाई परफॉर्मेंस सेंटर ) कि 18 लड़कियाँ सम्मिलित हैं।रायसेन की चयनित खिलाड़ी खेलो इंडिया फीडर सेंटर मंडीदीप की खिलाड़ी है।
चयनित खिलाड़ियों में अंडर 17 बालक वर्ग-आकाश मेहरा,मोहित,मयंक सिंह एंव सौरभ महोबे अंडर 14 बालक वर्ग -कृष्णा साहू ऋषभ जतिन अंशु कुशवाह तरुण खालिद खान एंव हर्ष मिश्रा ।अंडर 17 बालिका वर्ग- महक मालवीय पायल नोरिया पूनम विश्वकर्मा सुषमा धुर्वे करिश्मा अहिरवार ममता श्रद्धा सिंह आरती एंव सिमरन ।
जिले के खिलाड़ियों की मिली इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर अरविंद दुबे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ज़िला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण राजेश यादवफुटबाल के मास्टर कोच वीएस बुंदेला ने बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम के कोच प्रह्लाद राठौड़ संध्या मेहरा आरती भल्लवी को शुभकामनाएं प्रेषित की है

Related posts

बदलता मौसम:दलहनी फसल पर पाला का खतरा किसान परेशान सिंचाई करने की सलाह

MPCG NEWS

पुलिस बल उत्तम उपलब्ध नहीं होने के कारण गौहरगंज एसडीएम ने बाइक मड रैली की अनुमति की निरस्त

MPCG NEWS

ब्लॉक कांग्रेस सांचेत प्रभारी युद्धवीर सिंह पटेल ने कांग्रेसियों के साथ किया गांव-गांव दौरा बनाई किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति

MPCG NEWS

Leave a Comment