window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गुरुनानक जयंती:सिंधी समाज गुरुद्वारे से निकाली ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा,सजे कीर्तन दरबार - MPCG News

गुरुनानक जयंती:सिंधी समाज गुरुद्वारे से निकाली ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा,सजे कीर्तन दरबार

गुरुनानक जयंती:सिंधी समाज गुरुद्वारे से निकाली ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा,सजे कीर्तन दरबार
(*दैनिक प्राईम संदेश जिला) ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला (*रायसेन*)

गुरुचरणों में टेका मत्था खुशहाली समृद्धि को हुई अरदास

रायसेन। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व शुक्रवार सिंधी पंजाबी समाज द्वारा श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया ।गुरुनानक देव की जन्म जयंती पर्व के चलते शहर के मुखर्जी नगर कॉलोनी स्थित सिंधी समाज गुरुद्वारे में अखंड पाठ किए गए ।हवन पूजन आरती भी हुई ।साथ ही पूर्व संध्या पर भी कीर्तन दरबार सजाए गए।मौके पर पंजाबी सिंधी समाज रायसेन के श्रद्धालु परिवार सहित गुरु चरणों में माथा टेकने पहुंचे। गुरुद्वारे में कथा कीर्तन दरबार सजे और रागी जत्थे कीर्तन प्रवचन से संगत को निहाल किया।करेंगे।
शुक्रवार को सुबह सिंधी पंजाबी समाज के लोग परिवार सहित एकत्रित हुए।इसके बाद मारुति नन्दन मन्दिर सागर रोड़ पाटनदेव पर मन्दिर के पुजारी पंडित रामेश्वर उपाध्याय द्वारा हाथ ठेले में सजी गुरुनानक देव की झांकी की पूजन आरती कर शोभायात्रा की शुरुआत की।नाचते गाते हुए समाज की महिलाएं युवतियां छोटे बड़े युवाओं की टीम शामिल हुई।बैंडबाजों और ढोलनगाड़ों की धुनों के बीच गुरुनानक देव की जन्म जयंती की खुशियां मनाई।आयो लाल…. झूले लाल भी जमकर गूंजा।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली गप्पूलाल गुर्जर को पक्के मकान की सौगात

MPCG NEWS

जिले के विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के साधनों का समुचित उपयोग करें- प्रभारी मंत्री पंवार

MPCG NEWS

बीजेपी कांग्रेस संगठन चुनाव: भाजपा में न किसी नेता की सिफारिश का बनेगा ना पॉकेट का बनेगा ,अगर बनेगा तो सिर्फ संगठन का जिला अध्यक्ष दिल्ली में चल रहा है बीजेपी जिला अध्यक्ष का मंथन

MPCG NEWS

Leave a Comment