window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); चैंबर के बाहर सफाई कर्मचारी घण्टों इंतजार करते रहे लेकिन नपा सीएमओ कुर्सी से गायब रहीं - MPCG News

चैंबर के बाहर सफाई कर्मचारी घण्टों इंतजार करते रहे लेकिन नपा सीएमओ कुर्सी से गायब रहीं

-चैंबर के बाहर सफाई कर्मचारी घण्टों इंतजार करते रहे लेकिन नपा सीएमओ कुर्सी से गायब रहीं
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।नगर पालिका परिषद की माली हालत में कोई सुधार नहीं आया है।जबकि जलकर संपत्ति कर सहित अन्य करों की सख्ती से वसूली अभियान हर महीने कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।नपा में सफाई कर्मचारी 89 हैं।नाला गैंग के 28 कर्मचारी हैं।नपा सीएमओ सुरेखा जाटव 28 कर्मचारियों का पीएफ पिछले 10 सालों से नहीं काटा गया।हर महीने झूठा आश्वासन देकर उन्हें टरका दिया जाता है।नगरीय विकास एवं स्थानीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह घोषणा की है कि दीपावली के पूर्व नपा कर्मचारियों को दो वेतन का भुगतान जल्दी कर दिया जाए।सफाई कर्मचारी महिला सफाई कर्मचारी तनख्वाह के लिए नपा सीएमओ चैंबर के बाहर घण्टों बैठे रहे।लापरवाही का आलम यह रहा कि नपा सीएमओ कुर्सी से गायब रहीं।
159 नपा कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन भुगतान नहीं..…इनकी दीवाली क्या अंधेरे में मनेगी
नगर पालिका परिषद में 159 नपा कर्मचारी ऐसे भी हैं।जिन्हें पिछले 3 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है।जिससे आर्थिक तंगी की मार झेलने के लिए मजबूर हैं।अब तो हालात बिगड़ने लगे हैं।उनको दूध किराना दुकानदारों ने उधार देना लगभग बंद कर दिया है।उनके बच्चों के स्कूल कॉलेजों की फीस भी उन्हें जमा करना बाकी है।यह सभी कर्मचारी नपा दफ्तर के चक्कर काटने के लिए लाचार हैं।बुधवार को दोपहर नपा कर्मचारी वेतन भुगतान के सिलसिले में मुलाकात करने पहुंचे ।लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चैंबर से गायब रहीं।

Related posts

नगर में निकली दो किमी लंबी चुनरी यात्रा ।चुनरी यात्रा में उमडी भारी भीड़ ।पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ।

MPCG NEWS

सेहतगंज प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में की गई अतिशेष शिक्षकों की पद स्थापना में

MPCG NEWS

मतदाता जागरूकता के तहत स्कूलों में स्वीप प्लान अंतर्गत एवं रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

MPCG NEWS

Leave a Comment