window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सड़ा घुन लगा गेंहू सप्लाई हो रहा बेगमगंज की शहरी व गांवों की राशन दुकानों पर जिसे इंसान तो क्या जानवर भी खाना पसंद नहीं करते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से चल रहा यह सबखेल - MPCG News

सड़ा घुन लगा गेंहू सप्लाई हो रहा बेगमगंज की शहरी व गांवों की राशन दुकानों पर जिसे इंसान तो क्या जानवर भी खाना पसंद नहीं करते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से चल रहा यह सबखेल

सड़ा घुन लगा गेंहू सप्लाई हो रहा बेगमगंज की शहरी व गांवों की राशन दुकानों पर जिसे इंसान तो क्या जानवर भी खाना पसंद नहीं करते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से चल रहा यह सबखेल

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।जिला खादय एवं नागरिक आपूर्ति विभाग रायसेन के अधिकारियों की फिर एक बार लापरवाही उजागर हुई है।वेयरहाउसों में रखा घुना सड़ा और फफूंद युक्त गेंहू तहसील बेगमगंज की शहरी और गांवों की सभी सरकारी सोसायटियों राशन दुकानों में सप्लाई कर दिया गया।लोगों की शिकायत यह रही कि इसे जानवर तो क्या इंसान खाना पसंद नहीं करते इसे गरीबों को वितरित किया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पंचनामा का वीडियो वायरल
कुछ लोगों ने उक्ताशय का पंचनामा वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में जारी किया गया है।वाट्सएप और एफबी पर यह वीडियो वायरल किया गया है।ताज्जुब की बात तो यह है कि इतना सबकुछ हंगामा खड़ा होने के बाद भी जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
27 अगस्त को बनाया पंचनामा..…फिर नॉन विभाग के आला अधिकारियों द्वारा कार्रवाई में देरी क्यों?
सड़े फफूंद युक्त गेंहू राशन दुकानों पर सप्लाई होने के के बाद जब यह ममला जैसे ही तूल पकड़ने लगा।इसे दबाने के लिए नॉन के महाप्रबंधक रायसेन पुरुषोत्तम पटेल के आदेश पर फ़ूड विभाग के अधिकारियों से 325 क्विंटल 85 किलो गेंहू का पंचनामा बनवा दिया गया।लेकिन कार्रवाई में विलंब क्यों हुआ।
इनका कहना है
कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर लापरवाह नॉन अधिकारियों पर एक्शन को लेकर फ़ूड अधिकारी राजू काटोलकर को निर्देशित किया है।बेगमगंज मौके पर पहुंचकर जांच प्रतिवेदन प्रशासनिक अफसरों को जल्द सौंपी जाएगी।राजू कटोलकर फ़ूड अधिकारी रायसेन

Related posts

विधिक सेवा दिवस पर रायसेन में मैराथन दौड़, विधिक सेवा हेतु शपथ ग्रहण एवं विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन

MPCG NEWS

छतरपुर_विधानसभा से बीजेपी की प्रत्याशी ललिता यादव को घोषित होने के बाद विरोध शुरू

MPCG NEWS

नाबालिग लड़के का फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण अपपहर्ताओं ने मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती

MPCG NEWS

Leave a Comment