window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नगर में निकली दो किमी लंबी चुनरी यात्रा ।चुनरी यात्रा में उमडी भारी भीड़ ।पुष्प वर्षा कर किया स्वागत । - MPCG News

नगर में निकली दो किमी लंबी चुनरी यात्रा ।चुनरी यात्रा में उमडी भारी भीड़ ।पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ।

नगर में निकली दो किमी लंबी चुनरी यात्रा ।चुनरी यात्रा में उमडी भारी भीड़ ।पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ।
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

सांची,,, आज नगर में नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष के तत्वावधान मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लगभग दो किमी लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई ।इसमें बडी संख्या में महिला पुरषो सहित युवतियां बच्चे शामिल हुए नगर से गुजरने पर जगह जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा की गई ।इस यात्रा का समापन बाउडी मंदिर पर प्रसादी वितरण के साथ हुआ ।
जानकारी के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम एवं उनकी पत्नी पूर्व नप अध्यक्ष सुशीला बाई के तत्वावधान में इस वर्ष भी नवरात्रि पावन पर्व प्रारंभ होने के उपरांत चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया ।यह चुनरी यात्रा ग्राम मांची माई मंदिर से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के उपरांत काछीकानाखेडा पहुंची तथा वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग से नगर में प्रवेश किया ।इस यात्रा में नगर सहित आसपास क्षेत्र के भक्तों ने भाग लिया इनमे महिला पुरुषों युवतियों बच्चों की संख्या काफी थी ।इस चुनरी यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही जगह जगह स्वागत हुआ तथा चुनरी यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई एवं आयोजकों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया ।यह चुनरी यात्रा नगर से होते हुए मांदुर्गा के जयकारों के साथ शिवमंदिर चौराहे पर भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई नगर से होते हुए बाउडी मंदिर कमापार पहुंची जहाँ पूजा अर्चना कर फल्हार एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ ।इस यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए थे ।तत्पश्चात यात्रा का समापन हुआ ।

Related posts

भाजपा नेता बिट्टू पठान व विशाल मारन मित्र मंडल द्वारा दशहरे के चल समारोह का किया पहला भव्य स्वागत

MPCG NEWS

प्रदेश की डॉक्टर मोहन सरकार एक्शन मोड पर: रविवार को हरकत में आया जिला व पुलिस प्रशासनन

MPCG NEWS

बंजारीडांड में निर्मित पानी टंकी पूर्णतः गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मापदण्ड अनुरूप ग्राम मदनपुर एवं अमरपुर में निर्मित पानी टंकी का भी किया निरीक्षण

MPCG NEWS

Leave a Comment