window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी निकाली गई जागरूकता रैली - MPCG News

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी निकाली गई जागरूकता रैली

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी निकाली गई जागरूकता रैली
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा 02 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महिला बाल विकास पुलिस स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को महिलाओ से सम्बंधित विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों पर चर्चा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रायसेन स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन में भी कार्यशाला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन द्वारा महिला और बालिका सशक्तिकरण विषय पर संबोधित किया गया। पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी अपाला सिंह द्वारा विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी बालिकाओं को प्रदान की गई। एसडीएम मुकेश सिंह द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान में पुलिस विभाग शिक्षा विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महिला बाल विकास विभाग आदि की भूमिका पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान बहुत ही प्रासंगिक है। महिलाएं व बालिकाएं कई क्षेत्रों में पुरूषों से आगे हैं। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य विनोद सेंगर महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजय गहरवाल परियोजना अधिकारी साधना राय पर्यवेक्षक सुनीता रजक संरक्षण अधिकारी रजा वर्मा एवं दिनेश मालवीय भी शामिल हुए।

Related posts

जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के

MPCG NEWS

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “स्वयं एवं समाज के लिए योग” कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

MPCG NEWS

माइक्रो वाटरशेड सचिवों के रिक्त पदों के लिए दावा आपत्ति

MPCG NEWS

Leave a Comment