window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सामूहिक श्रमदान कर की गई साफ-सफाई - MPCG News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सामूहिक श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सामूहिक श्रमदान कर की गई साफ-सफाई
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में औबेदुल्लागंज नगर में दुकानों पर जाकर नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाईश देते हुए पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही पेपर बैग और कपड़े थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। औबेदुल्लागंज नगर के वार्ड नम्बर-15 में महिलाओं को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी प्रकार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम उड़िया में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर नर्मदा घाट पर साफ-सफाई की गई। सिलवानी में नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के बारे में जानकारी देते हुए घर के साथ ही मोहल्ले वार्ड और नगर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उदयपुरा जनपद के ग्राम पतई में भी ग्रामीणों द्वारा नर्मदा घाट पर सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी सावधान! कूलर में जमे पानी में पनप सकता है डेंगू का मच्छर

MPCG NEWS

ग्राम रोजगार सहायक संगठन की बैठक आयोजित ब्रजमोहन रघुवंषी को चुना गया संगठन का अध्यक्ष

MPCG NEWS

रबि फसलों की बोवनी के बाद बदलेगा मौसम…आसमान छाए हल्के भूरे रंग के बादल

MPCG NEWS

Leave a Comment