window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पीएम जन-मन से टीकमसिंह का पक्के घर का सपना हुआ साकार - MPCG News

पीएम जन-मन से टीकमसिंह का पक्के घर का सपना हुआ साकार

पीएम जन-मन से टीकमसिंह का पक्के घर का सपना हुआ साकार

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

गरीबों के लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना किसी सपने की तरह होता है। जिसे पूरा करने के लिए वह उम्र भर मेहनत करने हैं, फिर भी कई बार धनराशि के अभाव में यह सपना साकार नहीं हो पाता। वह भी अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रहने का सपना देखते थे लेकिन आर्थिक स्थिति इनती अच्छी नहीं थी कि स्वयं पक्का मकान बनवा पाएं। लेकिन पीएम जनमन योजना की मदद से उन्हें पीएम आवास स्वीकृत हुआ और बनकर भी तैयार हो गया है। यह कहना है रायसेन जिले की सांची जनपद की बागोद ग्राम पंचायत के ग्राम बराईखास निवासी हितग्राही टीकमसिंह का। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के टीकमसिंह ने बताया कि कभी-कभी उन्हें लगता था कि पक्के मकान का सपना कभी साकार नहीं होगा। फिर पीएम जनमन योजना उनके जीवन में खुशियां लेकर आई और पीएम जनमन योजना की मदद से उसे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ तथा कुछ ही महीनों में बनकर भी तैयार हो गया। हितग्राही टीकमसिंह को स्वयं के पक्के मकान में काम करने पर मनरेगा से 95 दिन की मजदूरी भी मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए टीकमसिंह ने बताया कि अब वह और उनका परिवार पक्के मकान में आनंद से रहता है।

Related posts

_खातेगांव विधानसभा जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा की गुट बाजी आई सामने_* 

MPCG NEWS

Travel News – How this family of 3 can afford to travel the world year-round

MPCG NEWS

Travel Update – Detroit named second best city for 2018 travel destinations

MPCG NEWS

Leave a Comment