window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: पांढुर्णा CMO के घर चोरी, लगातार अलमारी से रुपए हो रहे थे गायब - MPCG News

VIDEO: पांढुर्णा CMO के घर चोरी, लगातार अलमारी से रुपए हो रहे थे गायब

CCTV फुटेज देख अधिकारी के उड़े होश, देखें वीडियो

पांढुर्ना। मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में नगर पालिका के सीएमओ नितिन बिजवे के घर में चोरी का मामले सामने आया है। लेकिन हैरानी वाली बात तो यह है कि चोरी करने वाला शख्स नगर पालिका का स्थायी कर्मचारी ही निकला। ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीएमओ बीजवे ने बताया कि घर की अलमारी और पर्स में रखी नगद राशि कुछ दिन से कम मिलने लगी थी। जिससे उन्हें चोरी होने की शंका जाहिर हुई। इसके बाद उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि इन 5 दिनों में नपा कर्मचारी गणेश निनावे ने घर से 25 हजार की राशि चुरा ली।

केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नगर पालिका कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं।

Related posts

नारी यदि सशक्त नहीं हुई तो जान लेना कि आप कभी समृ़द्ध नहीं हो पायेंगे- श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन

MPCG NEWS

सारणी में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर पाथाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

MPCG NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़ – मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में भालुओं का आतंक! 

MPCG NEWS

Leave a Comment