window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); इलाज करने जा रही डॉक्टरों की टीम को ले जा रही एम्बुलेंस ट्रक से भिड़ गई,एम्बुलेंस में सवार सभी पेरामेडिकल टीम को आयीं चोटें - MPCG News

इलाज करने जा रही डॉक्टरों की टीम को ले जा रही एम्बुलेंस ट्रक से भिड़ गई,एम्बुलेंस में सवार सभी पेरामेडिकल टीम को आयीं चोटें

इलाज करने जा रही डॉक्टरों की टीम को ले जा रही एम्बुलेंस ट्रक से भिड़ गई,एम्बुलेंस में सवार सभी पेरामेडिकल टीम को आयीं चोटें
सिलवानी के ग्राम तिनघरा जा रही थी एम्बुलेंस,सिलवानी के जमुनिया घाट पर जाकर टकराई एम्बुलेंस
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन/सिलवानी।हैजा पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए जा रही रायसेन से तिनघरा के लिए एम्बुलेंस गैस सिंलेण्डरों के लॉडिंग ट्रक से भिड़ंत हो गई।एम्बुलेंस में सवार डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को चोटें आईं।एम्बुलेंस में सवार थे दो डॉक्टर डॉ वैभव सिंघई और डॉ साकेत वर्मा,मेल नर्स कमल किशोर त्यागी और सपोर्ट स्टाफ़ सौरभ खरे सहित एम्बुलेंस के ड्राइवर रतन लाल मालवीय।ड्राइवर रतन मालवीय को आयीं ज़्यादा गंभीर चोटें।
दोनों डॉक्टरों को भी आयीं कंधे और हाथ पैर में चोटें।दोनों डॉक्टरों सहित पूरे स्टाफ़ को एम्बुलेंस से इलाज के लिए रायसेन ज़िला अस्पताल भेजा गया।
पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम सिलवानी तहसील के ग्राम तिनघरा जा रही थी।हैजा प्रभावित ग्रामीणों का इलाज करने के लिए।थाना
सिलवानी के तहत जमुनिया घाटी पर हुआ ये बड़ा सड़क हादसा।
सिलवानी के ग्राम तिनघरा में हैजा फैलने से कई ग्रामीण है बीमार।
अब तक ग्राम तिनघरा में हो चुकी है पाँच मौतें
हैजा फैल जाने से तिनघरा में अभी तक मौत की नींद सो चुके हैं।
जिनमे से एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल।एम्बुलेंस की जर्जर हालत भी हादसे की एक मुख्य वजह बनी।

Related posts

नालियां साफ नहीं होने से हो रही हैं चोक आम रास्ते में भर रहा है गंदा पानी

MPCG NEWS

बेगमगंज के जनपद सभागार में संपन्न हुआ पंचायत पदाधिकारीयों के संवेदीकरण

MPCG NEWS

खबर का असर: जनता की प्यास पर लापरवाही पड़ी भारी, 39 खाली मटकों ने ठेकेदार की खोल दी पोल

MPCG NEWS

Leave a Comment