window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्कूलों में भी मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी। बच्चे रहे उपस्थित - MPCG News

स्कूलों में भी मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी। बच्चे रहे उपस्थित

जुन्नारदेव

आज शासकीय माध्यमिक शाला बरेलीपार में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थी को कृष्ण और राधा बनाया गया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को गोप और गोपियों भी बनाया गया। संस्था प्रमुख शिक्षक शरद शिववेदी द्वारा पूजन वंदन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। साथ ही शाला में कार्यरत अतिथि शिक्षक रोशनी ठाकुर, ज्योति इवनाती के द्वारा भी पूजन वंदन किया गया।
कार्यक्रम में पालकों की भी उपस्थित रही। विद्यार्थियों द्वारा नृत्यकला की प्रस्तुति दी गई। साथ ही ,मटकी फोड़ प्रतियोगिता की आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भगवान योगेश्वर कृष्ण की लीलाओं के साथ उनकी शक्ति व भक्ति महिमा की जानकारी शाला प्रमुख द्वारा बताई गई। सभी ने ध्यान पूर्वक सुनकर समझा। इस प्रकार से भगवान कृष्ण की महिमा के बारे में अनुसरण करने के लिए शिक्षा दी गई।

Related posts

महंगाई की मार से पेसा मोबिलाइजर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

MPCG NEWS

आंगनवाड़ी में आयोजित हुआ मटका कार्यक्रम

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा में बोरिंग पर प्रतिबंध: आदेश उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

MPCG NEWS

Leave a Comment