window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गंजबाजार में व्यापारियों के विरोध के सामने अतिक्रमण की जद में आए अवैध निर्माण मॉल दो मंजिला दुकानों को तोड़ने नगरपालिका का अमला JCV मशीन लेकर पहुँचा - MPCG News

गंजबाजार में व्यापारियों के विरोध के सामने अतिक्रमण की जद में आए अवैध निर्माण मॉल दो मंजिला दुकानों को तोड़ने नगरपालिका का अमला JCV मशीन लेकर पहुँचा

गंजबाजार में व्यापारियों के विरोध के सामने अतिक्रमण की जद में आए अवैध निर्माण मॉल दो मंजिला दुकानों को तोड़ने नगरपालिका का अमला JCV मशीन लेकर पहुँचा,बगैर तोड़ने की कार्रवाई किए नपा अमला अधिकारी बैरंग लौटे, अतिक्रमण में बन रही दुकाने तोड़ने का मामला फिर गरमाया
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।शहर के गंजबाजार में सरकारी राजस्व की जमीन पर एक किराना व्यापारी द्वारा हड़प कर उस पर मॉल दो मंजिला दुकानें बना ली गई है।इन अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई करने के लिए नपा की सीएमओ सुरेखा जाटव, निर्माण शाखा के सब इंजीनियर आशुतोष सिंह आरआई राजीव आचार्य सहित कस्बा पटवारी सीताराम आदिवासी एसआई राहुल सिंह एसडीएम मुकेश सिंह के आदेश पर गुरुवार को दोपहर 1 बजे गंजबाजार पहुंचे।भनक लगते ही अतिक्रमण कर्ता किराना दुकानदार दौलत खूबचंदानी उसका भाई जगदीश जाजू खूबचंदानी उनके रिश्तेदार सहित सैकड़ों व्यापारी इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।व्यापारी दौलत खूबचंदानी ने अतिक्रमण हटाने का पुरजोर विरोध किया।एक बार तो जेसीबी मशीन के सामने कुछ व्यापारी उसके सामने तक लेट गए।जब दुकानदारदौलत ने किया विरोध तो अमले ने दिया शाम 4 बजे तक का समय।बताया जाता है कि नपा, पुलिस राजस्व विभाग का अमला अवेध अतिक्रमण की शिकायत पर कार्यवाही करने पहुँचा था ।नपा CMO सुरेखा जाटव सहित नगरपालिका का अमला।बताया जाता है कि दुकानदार दौलत ख़ूबचंदानी ने अपने कपड़े उतारकर किया अनोखा विरोध।इस तमाशे को देखने देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई।
सूत्रों से मालूम हुआ कि अतिक्रमण में बना रहा था दौलत ख़ूबचंदानी अपनी दो मंजिला किराना दुकान।नपा सीएमओ सुरेखा जाटव ने गुरुवार की
शाम 4 बजे तक का दिया है नगरपालिका ने सामान हटाने का अल्टीमेटम।लेकिन पक्का अतिक्रमण तोड़ने शाम 7 वजे तक नहीं पहुंचा था।नपा सीएमओ सुरेखा जाटव का इस सारे प्रकरण में कहना है कि व्यापारी दौलत खूबचंदानी के पास निर्माण कार्य की परमिशन लीज नपा कार्यालय से ली गई है तमाम परमिशन।यह भी कहा कि एक कपड़ा व्यापारी और दूसरे रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी ने भी नपा से बगैर परमिशन लीज के दो तीन मंजिला इमारत तान ली उनकी भी तोड़ने की कार्यवाही क्यों नहीं करती नगरपालिका।मौके पर पहुंची नपा सीएमओ सुरेखा जाटव द्वारा नपा अमले को चूना लाइन डलवाकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण की तोड़ने की शुरुआत हुई व्यापारियों ने विरोध नारेबाजी की। नपा अमला बैरंग लौट गया।
इनका कहना है
गंज बाज़ार के एक अवैध निर्माण को तोड़ने की दो रोज बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसमें पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम साहब से मदद ली जाएगी।आशुतोष सिंह निर्माण शाखा प्रभारी एवं सब इंजीनियर रायसेन

Related posts

खबर का असर: बैतूल जिले में अवैध रेत खनन पर सबसे बड़ी कार्यवाही, देखे VIDEO

MPCG NEWS

युवा कांग्रेस का हल्लाबोल मुख्यमंत्री आवास भोपाल का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन

MPCG NEWS

MP Board 5th-8th Result 2025: आज होगा जारी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म

MPCG NEWS

Leave a Comment