window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); तिनसुआ में वनभूमि को दबंगों के चंगुल से कराया अतिक्रमण मुक्त वन अमले ने बोए बबूल के बीज - MPCG News

तिनसुआ में वनभूमि को दबंगों के चंगुल से कराया अतिक्रमण मुक्त वन अमले ने बोए बबूल के बीज

तिनसुआ में वनभूमि को दबंगों के चंगुल से कराया अतिक्रमण मुक्त
वन अमले ने बोए बबूल के बीज
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन/बेगमगंज।वन भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने का अभियान वन विभाग द्वारा लगातार जारी है। जिसके तहत आज डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में ग्राम तिनसुआ में दबंग अतिक्रमण कारियों ज्ञानी लोधी,नन्नू लोधी बबलू अहिरवार शंकर अहिरवार, ओमप्रकाश वंसकार के द्वारा जो वनभूमि पर अतिक्रमण कर खेत बनाने का प्रयास किया जा रहा था ।जंगल की उस जगह बबूल का बीज बोया एवं ग्राम घोघरी में वन भूमि पर जो खेत बना लिया था ।वहाँ पर बबूल का बीज वो कर लगभग 2 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उक्त कार्यवाही में डिप्टी रेंजर जीएस बरेले कार्यवाहक वनपाल प्रदीप लोधी नीलेश शिल्पी विजय ठाकुर,वनरक्षक ब्रजकिशोर तिवारी,शरद शर्मा प्रताप ग्रेवाल,विकास साहू,महिला वनरक्षक निर्मिला इमना सहित ग्राम वासी सदस्य की टीम के द्वारा बीट तुलसीपार क्षेत्र के कक्ष क्रमांक पीएफ 162 में 5 हेक्टेयर हेक्टेयर। जिसका मूल्य 25 लाख रुपये उक्त वन भूमि पर सख्ती से हटाते हुए मुक्त कर उस पर बबूल एवं सूबबूल का बीजारोपण किया गया। जिले की तहसील बेगमगंज में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप सा मचा हुआ है ।वनरेंजर अरविन्द अहिरवार बोले वनमहकमे की जमीन से सख्ती से अतिक्रमण हटानेकी कार्यवाही लगातार की जाएगी।

Related posts

नमामि गंगे परियोजना अभियान के तहत ग्राम में निकाली गयी कलश यात्रा

MPCG NEWS

पालतू भैस की करंट लगने से हुई मौत थाने में शिकायत दर्ज

MPCG NEWS

शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने दी परम पूज्य विद्यासागर जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

MPCG NEWS

Leave a Comment