window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह सांची विधायक डॉक्टर चौधरी सहित अधिकारियों ने रोपे 666 पौधे - MPCG News

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह सांची विधायक डॉक्टर चौधरी सहित अधिकारियों ने रोपे 666 पौधे

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह सांची विधायक डॉक्टर चौधरी सहित अधिकारियों ने रोपे 666 पौधे
केंद्रीय मंत्री चौहान बोले जीवन में व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाए बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने का यह सबसे अच्छा तरीका

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। सोमवार को दोपहर रायसेन जिले के रतनपुर गांव में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे ।यहां केंद्रीय मंत्री उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने सांची विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा विधायकएवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 666 पौधे रोपे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौहान विधायक डॉक्टर चौधरी भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में भी पौधे रोपकर हरियाली और खुशहाली का संदेश दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में पौधे रोपना बहुत जरूरी होता है।सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चर्चा करते हुएकेंद्र प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए वह बोले की बिगड़ते पर्यावरण सिस्टम को सुधारने के लिए व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए और उसकी परवरिश और देखभाल बच्चों के समान करना चाहिए ।पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाएं और नियमित सिंचाई करें ।साथ ही उसकी देखभाल अच्छी तरह करते रहें जीवन में ऑक्सीजन के लिए पौधे रोपे। यह पेड़ बड़ा आकार लेकर जीवप्राणियों पशु पक्षी और मानव जीवन के लिए लाभदायक होंगे। विधायक डॉ. चौधरी ने कहा बिगड़ते ग्लोबल सिस्टम को सुधारने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोकना जीवन में जरूरी होता है ।क्योंकि बिना ऑक्सीजन के व्यक्ति जिंदा नहीं रह सकता।अच्छी बारिश के लिए भी पौधों को रोपना अब अनिवार्य हो गया है।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन जिले के ग्राम रतनपुर में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत आम का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा,पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत नरेंद्र सिंह बद्री जादोनभाजपा जिला उपाध्यक्ष,कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश शाहवाल तथा डीएफओ विजय कुमार जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी लक्ष्मी कुशवाहा रतनपुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित हैं।

Related posts

VIDEO ब्रेकिंग: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा में हुआ चमत्कार

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे ने की मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों की समीक्षा

MPCG NEWS

इतनी शिद्दत से निभायो अपना किरदार की पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहे

MPCG NEWS

Leave a Comment