window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के बाद भी मिलती रहेगी बिजली की सब्सिडी - MPCG News

सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के बाद भी मिलती रहेगी बिजली की सब्सिडी

योजना: एकमुश्त राशि के लिए बैंक बिना गांरटी देगा ऋण

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।यदि आपके घर की बिजली खपत 150 यूनिट से अधिक है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आवासीय घरों में सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से काफी कम खर्च में बिजली का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक माह में 150 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली की दर सामान्य हो जाती है और उपभोक्ता का बिल 1000 रुपए से अधिक हो जाता है।लेकिन उपभोक्ता इस योजना का प्रयोग करेगा तो उसे न सिर्फ एक किलोवाट सोलर पैनल से 120 यूनिट बिजली मिलेगी।, बल्कि रात में बिजली कंपनी की औसतन प्रतिदिन पांच यूनिट से कम खपत पर सब्सिडी वाली बिजली भी मिलती रहेगी। इस योजना के अंतर्गत अब बैंक भी मांग करने पर बिना गारंटी सात प्रतिशत ब्याज पर लोन देगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
सवाल: लागत लगने के बावजूद इसे मुफ्त योजना कैसे कह सकते है
जवाब: सब्सिडी उपभोक्ता के बैंक खाते में मिलती है। प्रति किलोवाट 50 से 60 हजार रुपए खर्च होता है जिसे बैंक लोन से भी दिया जा सकता है। प्रांजल शर्मा सिटी जेई रायसेन

Related posts

कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न

MPCG NEWS

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रायसेन नगर में की गई स्वच्छता गतिविधियां

MPCG NEWS

चिटफंड कंपनी ने सरकारी योजनाओं की तरह लोगों को किया गुमराह पांच जिलों से करोड़ों रुपए का गबन कर हुई रफू चक्कर,संचालकों को लिया हिरासत में,कंपनी ने छह हजार से ज्यादा लोगों से की ठगी

MPCG NEWS

Leave a Comment