window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नगर पालिका परिषद ने फिर चलाया आवारा पशुओ का धरपकड़ अभियान - MPCG News

नगर पालिका परिषद ने फिर चलाया आवारा पशुओ का धरपकड़ अभियान

डेढ़ दर्जन से से ज्यादा आवारा पशुओं को
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

वाहनों में कैद कर बृजमोहन गौशाला हलाली डैम के नजदीक भेजा
रायसेन। शहर की शौकों पर आवारा घूमते मवेशियों की धर पकड़ के लिए नगर पालिका परिषद रायसेन विशेष अभियान शुरू कर दिया है ।जिससे पशु मालिकों में हड़का मचा हुआ है। पशुओं की इस घर पकड़ अभियान से न बल्कि सड़क हादसों में कमी आएगी। बल्कि पैदल चलते रहागीरों को भी सुकून मिलेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन और नपा सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही शहर की सड़कों और गलियों में घूमते आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया है ।इस कार्य में लगभग दो दर्जन कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है ।सड़कों और गलियों में आवारा घूमते करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा पशुओं की धरपकड़ की गई। इन पशुओं को चार पहिया वाहनों में भरकर बृजमोहन गौशाला हलाली डैम भेजा गया है ।लोगों ने नगर पालिका परिषद की इस मुहिम की प्रशंसा की है ।उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं से सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगेगी ।बल्कि राहगीरों को भी सुकून मिलेगा।
नपा कर्मचारी ने पशुओं पर किया रंग रोगन
नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा चलाई जा रही आवारा पशु ऑन की दर पकड़म मुहिम के बाद कर्मचारियों ने उन्हें लाल रंग से पेट और सींगों को रंग दिया है ।जिससे कि यह पता चल सके कि यह आवारा पशु है। उन्हें चिन्हित करने के लिए नपा कर्मचारियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है।

Related posts

Primes टीवी संम्वाददाता योगेश गोस्वामी के घर हुआ गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

MPCG NEWS

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय में सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक

MPCG NEWS

जुन्नारदेव के अंबाडा क्षेत्र कर्मवीर कॉलोनी में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

MPCG NEWS

Leave a Comment