window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ल्यूपिन फाउंडेशन मण्डीदीप ने निक्षय मित्र बनकर 106 टीबी मरीजों को लिया गोद - MPCG News

ल्यूपिन फाउंडेशन मण्डीदीप ने निक्षय मित्र बनकर 106 टीबी मरीजों को लिया गोद

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 26 जून 2024
जिले के मण्डीदीप में आयोजित कार्यक्रम में डॉ देशबंधु गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर ल्यूपिन फाउंडेशन मंडीदीप द्वारा 106 टीबी मरीजों को 6 माह के लिए गोद लेते हुए निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को 2025 तक की टीबी मुक्त करने की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। जिसका प्रमुख उद्देश्य टीबी मरीजों को सामाजिक सहयोग से पोषण आहार एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराना है। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बाल्यान के प्रयासों से लगातार टीबी मरीजों को सहायता प्रदान की जा रही है। ल्यूपिन फाउंडेशन द्वारा 106 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण आहार प्रदान किया गया है। लूपिन फाउंडेशन के मंडीदीप प्रभारी राजीव पुरी ने टीबी मरीजों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समन्वय में सुशील ल्यूपिन फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। कार्यक्रम का आयोजन मंडीदीप सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ विवेक नागर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा एसटीएस एवं डॉ आरती गंगवार जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।

Related posts

ठेकेदार कर रहे मनमानी प्रशासन मौन। घटिया क़्वालिटी के लिए कौन जिम्मेदार

MPCG NEWS

68 वीं राज्य शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में भोपाल संभाग विजेता एंव बालिका वर्ग में उप विजेता । बालक वर्ग में रायसेन के 7 एंव बालिका वर्ग में 11 खिलाड़ी सम्मिलित

MPCG NEWS

रातापानी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने हरी झंडी,वन महकमे के आला अफसरों की टीम तैयारियों में जुटी

MPCG NEWS

Leave a Comment