window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन में किसान का बेटा बना सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग) मुकाम हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल - MPCG News

रायसेन में किसान का बेटा बना सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग) मुकाम हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल

 

रायसेन

नगर में एक किसान के बेटे प्रियांश शर्मा का सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयन हुआ है जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है वही उन्हें उनके मित्रों ने भी बधाई दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 11 निवासी किसान संतोष शर्मा के बेटे प्रियांश शर्मा का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा के परिणाम में सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयन हुआ है। प्रियांश शर्मा ने बताया की उन्होंने रायसेन में घर पर रहकर ही स्वयं अध्ययन किया और उनकी सफलता में माता पिता और शिक्षकों ने काफी योगदान दिया । प्रियांश की माता जी संध्या शर्मा गर्ल्स स्कूल रायसेन में शिक्षिका है।

प्रियांश शर्मा ने द्वितीय प्रयास में यह सफलता हासिल की । प्रथम प्रयास का उनका परीक्षा परिणाम 13% ओबीसी आरक्षण केस के कारण होल्ड पर है!

इंटरव्यू में उनसे रायसेन जिला,किसानों की समस्या और समाधान,हॉबी,संविधान,कर्रेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए! जिनके प्रियांश द्वारा काफी अच्छे से उत्तर दिए गए और इंटरव्यू में उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हुए!

Related posts

जिला वन मंडल अधिकारी कार्यालय के सामने सांची रोड़ पर नगर पालिका के अधिकारी ने सब्जी विक्रेता की फैलाई सब्जी नगर पालिका सीएमओ की दबंगई आई सामने परेशान

MPCG NEWS

सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव ने रायसेन में वृद्धाश्रम विकलांग पुर्नवास केन्द्र तथा जिज्ञासा संस्था का किया निरीक्षण

MPCG NEWS

आबकारी वृत्त ओबेदुल्लागंज रायसेन,बेगमगंज बरेलीकी अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही दिनाँक10 /01/25को

MPCG NEWS

Leave a Comment