window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); *रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : भाजपा।* - MPCG News

*रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : भाजपा।*

*💥समाचार जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)*

*प्राईम संदेश जिला ब्यूरो*
*देवकुमार जाटवर*
*सरिया /* भाजपा मण्डल सरिया के महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही नें पिछली कांग्रेस सरकार की कार्यशैली और सोच पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कांग्रेस के नजर में छत्तीसगढ़िया लोग केवल और केवल सत्ता हासिल करने का साधन मात्र हैं। तभी तो पिछले पांच सालों में तरह तरह के प्रपंच करके प्रदेश के किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के विकास को अवरूद्ध करने का प्रयास किया गया। पिछली कांग्रेस सरकार के षड्यंत्र और छल प्रपंच को भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच उजागर करते रहे। जनता ने भाजपा के पन्द्रह सालों की सरकार और उसके बाद कांग्रेस की पांच सालों की सरकार देखी थी। विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर फिर से विश्वास व्यक्त किया। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।और जशपुर जिले के सीधा सरल किसान नेता विष्णु देव जी साय जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

 

श्री पाणिग्राही ने आगे कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और भाजपा इसे संवारने में लग गयी है। पिछली कांग्रेस सरकार ने स्वच्छता की बहाना बनाकर रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार का काम प्रदेश की महिला समुहों से छिनकर बीज विकास निगम को दे दिया था।तब के कांग्रेसी विधायकों ने चुप्पी साध ली, कोई कुछ नहीं बोला।
भाजपा तो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा रहता है एवं जनता के बीच रहता है, उसे जनता के विभिन्न वर्गों के साथ हुए अन्याय और उनकी पीड़ा की जानकारी रहती है।

उक्त बातें कहते हुए श्री पाणिग्राही ने कहा कि अब महिला स्व सहायता समूहों की पीड़ा दूर हो जाएगी। संभवतः जुलाई महिनें से रेडी टू ईट का कार्य उन्हें सौंप दी जाएगी।इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। भाजपा सरकार की इस निर्णय से प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी।यह निर्णय समुह को आत्मनिर्भर बनाने में निश्चित रूप से सहायक होगा।यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

Related posts

डीएफओ पंकज कुमार कमल ने किया पदभार ग्रहण

MPCG NEWS

MP में कब्र खोदकर निकाला 5 साल की बच्ची का शव, गुजरात से गांव लाकर परिजनों ने दफना दिया था

MPCG NEWS

राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा के बिगड़े बोल महिला तहसीलदार पर की टिप्पणी का हुआ विरोध, राजस्व अमला गया हड़ताल पर

MPCG NEWS

Leave a Comment