window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: घूसखोर पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त किया गिरफ्तार - MPCG News

छिंदवाड़ा: घूसखोर पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त किया गिरफ्तार

इस काम के लिए मांगे थे 12 हजार रुपए

छिंदवाड़ा। लोकायुक्त जबलपुर ने छिंदवाड़ा के तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने छापा मारते हुए चारगांव के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी का नाम रोहित मालवी बताया जा रहा है। आरोपी पटवारी ने नक्शा दुरुस्त करने के लिए किसान से 12 हजार रुपये की मांग की थी।

लोकायुक्त की दल के प्रभारी निरीक्षक कमल उइके ने बताया कि पटवारी रोहित मालवी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता का नाम पंचलाल परतेती है। जिसने लोकायुक्त जबलपुर में पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी।

नक्शा सुधार के लिए मांगे 15 हजार रुपये

शिकायतकर्ता ने बताया कि नक्शा सुधार कार्य के लिए पटवारी उन्हें तीन महीनों से घुमा रहा था। इसके बाद पटवारी ने काम करवाने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। किसान ने इतने रुपये नहीं दे पाने की बात कही। फिर 12 हजार रुपये में पटवारी काम करने को तैयार हुआ। किसान ने मामले की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में की। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Related posts

Breaking: MP में लापता हुई दो छोटी बच्चियां, कन्याभोज कराने के बहाने महिला ने किया अगवा

MPCG NEWS

गांजा तस्करी का काला साम्राज्य:दिगंबर और दीपक की नशे की सत्ता’ से कराहता कोयलांचल कब जागेगा प्रशासन?

MPCG NEWS

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 27 दिन के मासूम को चढ़ा दिया दूसरे ब्लड ग्रुप का खून

MPCG NEWS

Leave a Comment