window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भगवान झूलेलाल जयंती पर हुए धार्मिक अनुष्ठान - MPCG News

भगवान झूलेलाल जयंती पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

 

भव्य भंडारे का हुआ आयोजन शोभायात्रा में उमड़ा सिंधी समाज

जुन्नारदेव —- सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण देवता के अवतार भगवान झूलेलाल की जयंती पर नगर के वार्ड क्रमांक 3 बावली स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया प्रातः 10:00 बजे से पूजन अर्चन एवं अभिषेक पश्चात आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर वासी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वार्ड क्रमांक तीन स्थित झूलेलाल मंदिर में समापन की गई इस दौरान स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर चैन एवं शरबत का वितरण किया गया शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

नर्मदा नदी के तटों पर रात में फिर रेत चोरों का मेला इन पर शिकंजा कसे कौन खनिज विभाग के अधिकारी बने खामोश

MPCG NEWS

देखो सरकार यह कैसा प्रतिबन्ध…. अमानक पॉलिथीन का हो रहा धड़ल्ले से उपयोग नगर पालिका परिषद की कार्रवाई कागजों तक सीमित

MPCG NEWS

शगुन मैरिज गार्डन नववर्ष 2024 मिलन समारोह आयोजित चार्टेड एकाउंट फर्म द्वारा चार्टेड एकाउंटेंटों का हुआ सम्मान

MPCG NEWS

Leave a Comment