window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बेकाबू होकर ट्राला बारात पर पलटा - MPCG News

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बेकाबू होकर ट्राला बारात पर पलटा

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बेकाबू होकर ट्राला बारात पर पलटा 05 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, 07 घायलों का एम्स भोपाल तथा 04 घायलों का जिला चिकित्सालय में हो रहा है उपचार

सुल्तानपुर           राजू बैरागी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायसेन से कलेक्टर एसपी मौके के लिए रवाना

सोमवार की रात्रि में रायसेन जिले के सुल्तानपुर के पास एक ट्राला बेकाबू होकर बारात में घुस गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रसासनिक और स्वास्थ्य अमला घटना स्थल पर पहुंचा और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल तुरंत रायसेन से घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

प्रारंभिक जानकारी अनुसार इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें सभी पुरुष हैं। दुर्घटना ने लगभग 11 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल 07 लोगों को उपचार हेतु एम्स भोपाल भेजा गया है। चार घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे बारात निकल रही थी। तभी पीछे तेजी से आ रहे ट्राले ने बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।

Related posts

बड़ी खबर: सिवनी में खून से रंगी सड़क, तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा में रफ्तार का कहर, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

MPCG NEWS

इंदौर-रतलाम पैसेंजर में लगी आग: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जली

MPCG NEWS

Leave a Comment