window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा मिलन समारोह का किया गया आयोजन" - MPCG News

एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा मिलन समारोह का किया गया आयोजन”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल 

नगर के अम्बेडकर भवन में एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दूर दराज से सेवानिवृत्त कर्मचारी बड़े ही उत्साह से इस कार्यक्रम में शामिल होने बैलाडीला पहुंचे। विदित हो कि एनएमडीसी से सेवानिवृत हुए सभी कर्मचारी अपने अधिकार व हित के लिए एक परिवार की तरह संगठित होकर “एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण समिति” का निर्माण करते हुए सभी इकाइयों के साथ मिल कर अपने अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए एकजुट हो आवाज उठाते रहे है। किरंदुल नगर में प्रतिवर्ष इनके द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर एनएमडीसी से रिटायर्ड होकर दूधराज जाकर बसे सभी कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में इस मिलन समारोह में उपस्थित होकर एक दूसरे से मिलते हैं। और अपने कार्यकाल के दौरान जिए सुनहरे पल को याद करते हैं। एनएमडीसी आज एक नवरत्न कंपनी के रूप में जानी जाती है। इसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इनके द्वारा इस बैलाडीला की पहाड़ियों में विषम परिस्थिति में कार्य करते हुए एनएमडीसी कंपनी को विश्व में एक पहचान दिलाई है।

Related posts

*मतदाता जागरुकता अभियान के तहत निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें किया बुजुर्गों का सम्मान शत प्रतिशत मतदान करनें हेतु किया जागरुक*

MPCG NEWS

पति-सास की प्रताड़ना से परेशान महिला व्यस्त सड़क पर तीन बच्चों के साथ धरने पर बैठी

MPCG NEWS

15 जुलाई को भडली नवमी पर शुभ सिद्ध मुहूर्त होंगी शादियां व मंगल कार्य,देवशयनी एकादशी से चार माह तक बंद होंगे मांगलिक कार्य

MPCG NEWS

Leave a Comment