window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गांधी की 154वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती मनाई गई - MPCG News

गांधी की 154वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती मनाई गई

कतरास। बाघमारा प्रखंड के मालकेरा दक्षिण पंचायत के सचिवालय में आज महात्मा गांधी की 154वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती मनाई गई।उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर उपस्थित मालकेरा दक्षिण पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार रजक ने कहा कि हमें गांधीवादी विचारधारा का आत्मसात करना चाहिए।राष्ट्रपिता गांधी ने कहा था कि देश को सुधारने से पहले हमें स्वयं को सुधारना चाहिए।लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सादगी से रहकर देश और देशवासियों के लिए अपने प्राण निछावर कर दी।ऐसे महान सपूतों के सादगी पूर्ण जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर उप मुखिया पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवम वार्ड सदस्यआदि मौजूद थे।

रिपोर्टर मिलन पाठक

Related posts

MP में बढ़ी बेरोजगारों की संख्या, पिछले 5 सालों में 22 फीसदी बढ़े बेरोजगार

MPCG NEWS

Police Transfer: सारणी टिआई समेत जिले के 13 निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों का हुआ तबादला

MPCG NEWS

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग हुए मर्ज

MPCG NEWS

Leave a Comment