window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); उज्जैन में बच्ची के साथ रेप करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, भागने की कोशिश के दौरान पैर में लगी चोट - MPCG News

उज्जैन में बच्ची के साथ रेप करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, भागने की कोशिश के दौरान पैर में लगी चोट

दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल, महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा बच्ची को लेंगे गोद

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम भरत सोनी है। जो उज्जैन की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया, इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं उसे पकड़ने के दौरान दो पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत सोनी के अलावा तीन अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, पीड़िता जिन-जिन इलाकों से घायल हालत में गुजरी थी, उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

बता दें कि बुधवार को पीड़िता की मानवता को शर्मसार करने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसमें वह बिना कपड़ों के खून से लथपथ मदद मांगने के लिए उज्जैन की गलियों में लगभग तीन घंटों तक दर-दर भकटकी रही। जिसके बाद अंत में एक स्थानीय आश्रम के पुजारी राहुल शर्मा ने उसकी मदद की थी। अब इस मामले में पीड़िता ने खुलासा किया है कि वह सतना के अपने गांव से उज्जैन में अच्छी जिंदगी की तलाश में भागकर गई थी, जहां ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया।

महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा बच्ची को लेंगे गोद

दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ 376 व पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी के पूर्व के 2 अपराध थाना माधव नगर व थाना नानाखेड़ा में दर्ज है। वहीं एक अन्य ऑटो चालक को घटना के साक्ष्य छुपाने के आरोप में धारा 27 मे आरोपी बनाया गया है। उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया, “महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने यह फैसला लिया है कि वे बच्ची को गोद लेंगे और बच्ची के लिखाई-पढ़ाई का जितना भी खर्चा होगा वे उसको वहन करेंगे।

Related posts

MP ब्रेकिंग : कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा रद्द, 1 दिसंबर से होने थे एग्जाम

MPCG NEWS

खबर का असर: घोड़ाडोंगरी नगर की 400 मीटर सड़क डामरीकरण को किया रिजेक्ट

MPCG NEWS

Betul Crime: बीच सड़क पर युवती की हत्या करने वाले आरोपी युवक पर हत्या का केस दर्ज

MPCG NEWS

Leave a Comment