window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भारत स्वच्छता मिशन के तहत निगम ने चलाया अभियान - MPCG News

भारत स्वच्छता मिशन के तहत निगम ने चलाया अभियान

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

भारत स्वच्छता मिशन के तहत निगम ने चलाया अभियान

 

*महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने सडक पर झाडू लगाकर जगायी स्वच्छता की अलख*

 

कटनी -: नगर पालिक निगम में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता की अलख जगाने तथा

स्वछता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार 27 सितम्बर को गणेश चौक से सुभाष चौक तक हाथों में झाडू थामकर सडकों को साफ करने की जागरूकता का जज्बा दिखाया।सफाई मित्रों की प्रदेशव्यापी हडताल के कारण महापौर ने उनकी जायज मांगों के लिये आश्वस्त किया।

महापौर द्बारा विशेष सफाई अभियान थीमेटिक ड्राइव का आयोजन करते हुए विश्वकर्मा पार्क, हनुमान मंदिर, सुभाष चौक तक सफाईं अभियान संचालित किया जिससे लोगो को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने तक स्वछता के प्रति जागरूकता व कचरा सड़को पर न फैलाने का संदेश दिया कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ,वार्ड पार्षद मोसूफ बिट्टू एम आई सी सदस्य पार्षद शिबू साहू ,डॉक्टर रमेश सोनी, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, नरेश अग्रवाल, नगरनिगम की नोडल अधिकारी श्री आदेश जैन तेजभान सिंह अतुल गुप्ता व सहयोगी संस्था ओम साई विज़न के कार्यकर्ता व अधिकारी शामिल रहे।

Related posts

*महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वरिष्ठ नागरिक बद्रीप्रसाद से कराया भूमिपूजन*

MPCG NEWS

सारणी थाना समेत जिले के कई थाना से अपराधियों को पकड़ने में मिली सफलता

MPCG NEWS

लोकेशन कटनी जिला कटनी संवाददाता सचिन तिवारी *स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने दी थाना प्रभारी कुठला को भावभीनी विदाई* कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार थाना कुठला में पदस्थ निरीक्षक अरविंद जैन को जिला अनूपपुर के लिए स्थानांतरण पर कार्य मुक्त किए जाने पर बुधवार को थाना परिसर कुठला में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा टी. आई. अरविंद जैन का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में थाना कुठला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिको ने अपने विगत 7 माह के कार्यकाल में टी. आई. अरविंद जैन के द्वारा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, अपराधों की सार्थक सफल रोकथाम और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए थाना प्रभारी का सम्मान किया जाकर भावभीनी विदाई दी गई।

MPCG NEWS

Leave a Comment