window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ - MPCG News

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ

जनभागीदारी समिति के सदस्यों ने अमृत उद्यान में लगाए पौधें

 

*प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई आयोजित*

 

 

भैंसदेही शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में महाविद्यालय स्तरीय चार दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सोनारे एवं सदस्यगण श्री प्रदीप सिंह किलेदार, श्री मनीष सोलंकी , श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्री देवीसिंह ठाकुर, श्री दिलीप घोरे, श्री बालकृष्ण वागदरे, श्री ताप्ती प्रसाद चंदेल आदि उपस्थित रहें। महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति द्वारा बनाई जा रहे अमृत उद्यान में पौधे रोपे गए। प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार दवंडे ने कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में चार दिवसीय युवा उत्सव की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।

युवा उत्सव के प्रथम दिवस पर प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लिखित राउंड के माध्यम से चयनित होकर पांच टीमें अंतिम राउंड में पहुंची। पल्लवी लोखंडे, पायल पाटीदार एवं वंदना विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली वागद्रे, प्रगति बारपेटे एवं प्रतीक मालवीय द्वितीय स्थान पर रहें। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर शनिवार को रंगोली, पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

अंकित कुमार राठौर

Related posts

आम आदमी पार्टी शहडोल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविन्द केजरीवाल जी द्वारा दी गई गारंटी के बारे बताया ——-*

MPCG NEWS

लोकेशन कटनी जिला कटनी संवाददाता सचिन तिवारी *स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने दी थाना प्रभारी कुठला को भावभीनी विदाई* कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार थाना कुठला में पदस्थ निरीक्षक अरविंद जैन को जिला अनूपपुर के लिए स्थानांतरण पर कार्य मुक्त किए जाने पर बुधवार को थाना परिसर कुठला में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा टी. आई. अरविंद जैन का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में थाना कुठला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिको ने अपने विगत 7 माह के कार्यकाल में टी. आई. अरविंद जैन के द्वारा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, अपराधों की सार्थक सफल रोकथाम और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए थाना प्रभारी का सम्मान किया जाकर भावभीनी विदाई दी गई।

MPCG NEWS

भारत स्वच्छता मिशन के तहत निगम ने चलाया अभियान

MPCG NEWS

Leave a Comment