window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); _खातेगांव विधानसभा जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा की गुट बाजी आई सामने_*  - MPCG News

_खातेगांव विधानसभा जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा की गुट बाजी आई सामने_* 

देवास/खातेगांव

 

*_खातेगांव विधानसभा जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा की गुट बाजी आई सामने_*

 

*_ईर्ष्या और द्वेष के कारण वरिष्ठ भाजपा के दो पूर्व विधायक के जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के फोटो बैनर होर्डिंग से गायब_*

_देवास:खातेगांव विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई।जन आशीर्वाद यात्रा के होर्डिंग बैनर से क्यों गायब हो गए पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत, पूर्व विधायक गणपत पटेल, कन्नौद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण❓के फोटो_

 

_जन आशीर्वाद यात्रा में होर्डिंग बैनर से भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आई है।वरिष्ठ भाजपाईयों के फोटो होर्डिंग में फोटो नहीं लगना के कारण जन चर्चा का विषय बना हुआ है। दो वरिष्ठ पूर्व विधायक एवम् जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि को जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम से दरकिनार कर देना इसको जन चर्चा में सियासी दाव पेच माना जा रहा है। जिससे पूर्व विधायक एवम् जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के समर्थकों में जमकर आक्रोश व्याप्त है। बृजमोहन धूत सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के कारण इंदौर अस्पताल में चिकित्सीय उपचार के दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा मिलने पहुंचे थे सस्ती लोकप्रियता और झूठी सहानुभूति बटोरने और अपने नंबर बढ़ाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान से मोबाइल से वीडियो कॉल कर पूर्व विधायक बृजमोहन धूत से अस्पताल में भर्ती रहते चर्चा भी कराई थी! जन आशीर्वाद यात्रा में देवास जिले की खातेगांव विधानसभा क्षेत्र को भाजपा के रंग में रंगने वाले कर्मठ कर्तव्य निष्ठ बेदाग छवि वाले राजनीति के संत को ओछी मानसिकता से राजनीति करने वालो के दिल दिमाग की सच्चाई सामने आ गई है !_

 

_इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक गणपत पटेल क्षेत्र की मीणा समाज के बहुसंख्यक मतदाताओं का नेतृत्व करने वाले को भी जन आशीर्वाद यात्रा के होर्डिंग बैनर में सम्मानजनक स्थान नहीं देना उनके फोटो को दरकिनार कर देना आपकी ओछी मानसिकता जनता देख रही है !_

 

_कन्नौद जनपद पंचायत अध्यक्ष सावित्री बाई सारण 85 पंचायत व 25 जनपद सदस्यों का नेतृत्व करने वाली कुशल अध्यक्ष है।इनके पति रेवाराम सारण अध्यक्ष प्रतिनिधि है उनको भी दरकिनार कर सार्वजनिक रूप से जलील करने का काम किया है!_

 

_गोरतलब रहे की_

_राजनीति में कोई स्थाई दुश्मन और दोस्त नहीं होता है लेकिन भाजपा विधायक आशीष शर्मा के भाई रुपेश शर्मा ने खातेगांव विधानसभा के समर्पित भाजपा के कार्यकर्ताओं से ईर्ष्या द्वेष के कारण जिंदा 41लोगो को मरा हुआ मान लिया है। जिसके व्हाट्सएप पर की गई चैटिंग और कुछ के नाम सहित स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे।_

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था  अस्पताल के चबूतरे पर हुई महिला की प्रसूति। परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

MPCG NEWS

बच्चो का शव सागर ले जा रहा था परिजन नींद आने पर क्लीनर से एंबुलेंस चलनवा रहा था 

MPCG NEWS

3 Fitness goals you need to ditch immediately, according to a pro

MPCG NEWS

Leave a Comment