window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); महापौर ने नगर निगम में लोक अदालत का किया निरीक्षण नागरिकों को लोक अदालत में बकाया कर में छूट का लाभ दिलाने दिये निर्देश - MPCG News

महापौर ने नगर निगम में लोक अदालत का किया निरीक्षण नागरिकों को लोक अदालत में बकाया कर में छूट का लाभ दिलाने दिये निर्देश

जिला कटनी
संवाददाता एस एन तिवारी

 

कटनी – मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 9 सितम्बर 2023 शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई लोक अदालत का महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण में महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त करते हुये राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को बकाया कर जमा करने में कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का समाधान किया जाये और निर्धारित छूट का लाभ नगर के नागरिकों को एक ही स्थान पर सहजता के साथ प्रदान की जाये।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजू माखीजा सुभाष साहू राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक मुकेश राजपूत उपस्थित रहें।

Related posts

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने रेलवे स्टेशन माधवनगर में झाडू लगाकर जगायी स्वच्छता की अलख

MPCG NEWS

कटनी जिले के डॉक्टर शाम 4:00 बजे शहर की सड़कों पर निकालेंगे कैंडल मार्च।

MPCG NEWS

सफाई मित्रों के बेहतर भविष्य के लिये शासन स्तर पर प्रयास करेगें — महापौर

MPCG NEWS

Leave a Comment