window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); *उमरियापान को नगर परिषद बनाने राजपत्र में प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू* - MPCG News

*उमरियापान को नगर परिषद बनाने राजपत्र में प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू*

लोकेशन कटनी
जिला कटनी
संवाददाता सचिन तिवारी

 

*कलेक्टर अवि प्रसाद ने नियंत्रक, शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय को प्रकाशन हेतु भेजी अधिसूचना*

कटनी – कटनी जिले के ढीमरखेड़ा के उमरियापान ग्राम पंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए अधिसूचना के प्रारंभिक प्रकाशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने इस मामले में शुक्रवार को ग्राम पंचायत उमरियापान को नगर पारिषद बनाये जाने के संबंध में राजपत्र में प्रारंभिक प्रकाशन हेतु पत्र नियंत्रक, शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय को प्रेषित भी कर दिया है।

*सात दिवस के भीतर दें सुझाव एवं आपत्ति*

उमरियापान को नगर परिषद बनाने के लिए ग्राम पंचायत उमरियापान, पचपेढी, बम्हनी और बरौदा को शामिल किये जाने की प्रारंभिक रूप से अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होगी। राजपत्र में प्रकाशित होने के सात दिवस के भीतर कलेक्टर कटनी को लिखित आपत्ति और सुझाव दिया जा सकेगा। समयावधि के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्ति अमान्य होगी।

*ये ग्राम होंगे शमिल*

नगर परिषद उमरियापान गठन में ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरियापान, मुडिया पुरवा, पचपेढी, पकरिया, बम्हनी, कुदवारी, मडेरा, करौदी, बनहरा, बनहरी, बरौदा, धोरेसर ग्रामों को शामिल किया गया है।
नगर परिषद उमरियापान का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 3400 हैक्टेयर होगा।

Related posts

नवीन जलशोधन संयत्र अमकुही में निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें किया ध्वजारोहण शहर वासियों को प्रेषित की शुभकामनाएं*

MPCG NEWS

Travel Update – Detroit named second best city for 2018 travel destinations

MPCG NEWS

संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने विभिन्न निर्माण कार्यो का किया शुभारंभ

MPCG NEWS

Leave a Comment