window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); उमरेठ की शिवानी पवार ने कुष्ती में कनाडा में जीता गोल्ड मैडल, कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को दस शून्य से चित किया - MPCG News

उमरेठ की शिवानी पवार ने कुष्ती में कनाडा में जीता गोल्ड मैडल, कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को दस शून्य से चित किया

 

जुन्नारदेव गुड़ी अंबाडा

नागलवाड़ी उमरेठ की शिवानी पवार ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में धूम मचा दी। षिवानी ने कोलंबिया और कनाडा की पहलवान को पचास किलोवर्ग कुष्ती में दस शून्य के अंतर से पराजित कर गोल्ड मैडल जीता। आज षिवानी कनाडा से गोल्ड मैडल जीतकर भोपाल लौट आई। कनाडा के विनिपेग में 28 जुलाई से वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स प्रारंभ हुए है। मध्यप्रदेष की षिवानी पवार ने इंडियन रेसलर के तौर पर इसमें भाग लिया। उमरेठ के खेत खलिहानों से निकली इस बेटी विदेष की धरती पर कालंबिया और कनाडा की पहलवानों को अपने विरुद्ध एक भी प्वाइंट हासिल नहीं करने दिया। दोनो कुष्ती षिवानी ने दस शून्य के अंतर से जीती। फस्ट बाउट में षिवानी को बाय मिला। दूसरे बाउट में षिवानी ने कोलंबिया की पहलवान को सेमीफाईनल में दस शून्य से पराजित किया। फाईनल बाउट में कनाडा की पहलवान को षिवानी ने दस शून्य के अंतर से पराजित कर गोल्ड मैडल जीत लिया। पोडियम पर मैडल पहनकर षिवानी ने तिरंगा लहराया। गौरतलब है कि बीते वर्ष षिवानी ने सर्बिया में रजत पदक जीता था। गोल्डन गर्ल षिवानी पवार की उपलब्धियां इस क्षेत्र में महिला पहलवानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। बडी संख्या में महिला पहलवान छाबडी के अखाडे में तैयार हो रही है। षिवानी के स्थानीय कोच कलसराम मर्सकोले ने इस गोल्ड उपलब्धि के लिए षिवानी को बधाई दी है।

Related posts

भाजपा की जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता कार्यशाला 15 अक्टूबर को प्रमुख नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य

MPCG NEWS

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को दी जा रही है जानकारी

MPCG NEWS

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विभिन्न अधिनियमों तथा नवीन कानूनों की जानकारी

MPCG NEWS

Leave a Comment