window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत होने पर वर्षा गढ़ेकर ने कार्यालय पहुँचकर लिया प्रभार - MPCG News

मुलताई: नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत होने पर वर्षा गढ़ेकर ने कार्यालय पहुँचकर लिया प्रभार

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूगीं – वर्षा गढेकर

मुलताई। नगर पालिका मुलताई अध्यक्ष का चुनाव बीतें एक सप्ताह पहले प्रथम जिला न्यायाधीश मलताई द्वारा अवैध एवं शुन्य धोषित कर दिया गया था। जिसके बाद एक सप्ताह से नगर पालिका अध्य‍क्ष पद रिक्त था। राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष के रिक्त पद पर मंगलवार को भाजपा नेत्री एवं भगतसिंह वार्ड की पार्षद वर्षा गढेकर को आगामी आदेश तक नगर पालिका मुलताई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवम आवास विभाग के उपसचिव आरके कार्तिकेय द्वारा जारी आदेश में बताया कि न्यायालय प्रथम जिला न्यायाधीश मुलताई द्वारा 13 जून को नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को अवैध एवं शून्य घोषित कर दिया था। जिसके चलते नगर पालिका मुलताई में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37 ( 2) में निहित शक्तियों के तहत वर्षा गढ़ेकर को आगामी आदेश तक अथवा अध्यक्ष के निर्वाचित होने तक नगर पालिका मुलताई अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूगीं – वर्षा गढेकर

राज्य शासन द्वारा मंगलवार को भगतसिहं वार्ड की पार्षद वर्षा गढेकर को नगर पालिका अध्य‍क्ष मनोनीत करने के बाद बुधवार की दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढेकर भाजपा नेता, कार्यकर्ता तथा भाजपा पार्षदो के साथ नगर पालिका पहुची। जहॉं उन्होने सीएमओ नितिन बिजवे की उपस्थिति में अध्‍यक्ष पद का प्रभार ग्रहण किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति गढेकर ने कहा कि शासन ने मुझे अध्यक्ष नियुक्ति किया है। मै नगर की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूगीं। मै आप लोगो को विश्वास दिलाती हॅू कि आम जनता के काम पुरे होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान द्वारा मॉं ताप्ती कोरीडोर बनाने की जो घोषणा की है उसके क्रियान्वयन के लिए प्रयास करूगीं। बीते कुछ दिनो से नगर पालिका आर्थिक तंगी के दौर जुझ रही है। नगर पालिका की आर्थिक तंगी दुर कर नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहुगीं। उन्होने अपने सहयोगियों से अनुरोध किया कि यदि मै रास्ता भटकती हॅू तो आप हाथ पकडकर मुझे सही रास्ते पर लाए। इस दौरान पुर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख,पुर्व कौशल बोर्ड अध्य‍क्ष हेमंतराव देशमुख,मनीष माथनकर, राजेश पाठक, भास्कर मगरदे,विजय शुक्ला,भाजपा पार्षद शिल्पा शर्मा, अजय यादव,कुसुम पवार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related posts

शास.उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पॉलीटेक्निक कॉलेज का किया भ्रमण

MPCG NEWS

भाजपा नेता सहित 25 लोग गिरफ्तार, जुआ खेलते पकड़ाए

MPCG NEWS

समय पर नहीं खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्र: पोषण आहार के बिना ही लौट रहे बच्चे, DPO और CDPO की लापरवाही आई सामने

MPCG NEWS

Leave a Comment