window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में फिल्म आदिपुरुष पर सियासतः हनुमान जी उठायेंगे आदिपुरुष के खिलाफ आवाज - MPCG News

MP में फिल्म आदिपुरुष पर सियासतः हनुमान जी उठायेंगे आदिपुरुष के खिलाफ आवाज

TV में रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम शर्मा करेंगे कानून कार्रवाई

भोपाल। फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। अब इस कड़ी में हनुमान जी राम जी के समर्थन में आदिपुरुष के खिलाफ आवाज उठायेंगे। फिल्म को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग मध्यप्रदेश से उठेगी। पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम शर्मा राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। टीवी एक्टर विक्रम आदिपुरुष के निर्देशक मनोज मुंतशिर पर जमकर भड़के।

विक्रम शर्मा ने कहा कि इस फिल्म के संवाद को देखकर लगता है मनोज मुंतशिर के दिमाग का दिवालिया हो गया है। मैं इस फिल्म को लेकर कानूनी कार्रवाई करूंगा। कहा कि अपने वकीलों से बात करूँगा और कानूनी दायरे में जो कार्रवाई हो सकती है वो करेंगे। इस फ़िल्म में ऐसे संवाद रखे गए हैं जो हनुमान जी के बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होंगे। हिन्दू समाज को अब खुद आगे आना होगा और इस फिल्म के लिए विरोध प्रदर्शन करना होगा। कहा कि हिन्दू समाज को खुद इस फिल्म का बायकॉट करना चाहिए था।

Related posts

MP में अवैध रेत उत्खनन रोकने पुलिस अलर्ट, DGP ने की बैठक

MPCG NEWS

MP Board Exam: विषय के हिसाब से तैयार हो रही उत्तर पुस्तिका, आदेश जारी

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, रहेगा कड़ा पहरा

MPCG NEWS

Leave a Comment