window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त, होगी FIR : मंत्री कमल पटेल का ऑन द स्पॉट फैसला - MPCG News

पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त, होगी FIR : मंत्री कमल पटेल का ऑन द स्पॉट फैसला

कहा- पूरा थाना दोषी है, जानिए क्या है पूरा मामला ?

देवास। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमे वे थाने पहुंचकर पुलिस जवानों को जमकर फटकार लगा रहे हैं। नाराज मंत्री ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि पूरा थाना सस्पेंड बर्खास्त, तुम लोग नौकरी के लायक नहीं हो। जेल भेजना चाहिए तुम्हें, FIR होंगी तुम्हारी, पूरा थाना दोषी हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला बीती रात देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र का हैं। मंत्री कमल पटेल इंदौर से हरदा जा रहे थे। तभी कुछ ग्रामीणों ने उनकी कार को रोक लिया और अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया की सड़क पर एक खराब डंपर पिछले पांच दिनों से खड़ा हुआ हैं। जिसकी वजह से रोज रात को दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंत्री पटेल ने ग्रामीणों से चर्चा की और डंपर का वीडियो भी खुद बनाया।

 

इसके बाद कमल पटेल सतवास थाना पहुंचे और वह मौजूद पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वहां से अभी तक डंपर को क्यों नहीं हटाया गया और नहीं हटाने पर उस पर रेडियम क्यो नहीं लगाएं, जिससे दुर्घटना न हो। इस दौरान नाराज मंत्री जी ने पूरे थाने को सस्पेंड करने की बात कहीं साथ ही कहां पूरा थाना दोषी हैं।

Related posts

बड़ी खबर: MP में फिर शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर

MPCG NEWS

उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने किया लखनपुर पूर्व जनपद कार्यलय में बने हमर क्लीनिक का लोकार्पण

MPCG NEWS

सारणी: मिलन ढाबे के संचालक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

MPCG NEWS

Leave a Comment