window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: शोभायात्रा निकालकर किया ताप्ती तट पर भगवान परशुराम का फरसा स्थापित - MPCG News

मुलताई: शोभायात्रा निकालकर किया ताप्ती तट पर भगवान परशुराम का फरसा स्थापित

मुलताई। पवित्र नगरी में शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के शस्त्र फरसा के साथ शोभायात्रा निकालकर ताप्ती सरोवर तट पर फरसा स्थापित किया गया। जिसके साथ शनिवार से श्री परशुराम सेवा संगठन और सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शनिवार सुबह 9 बजे बडे हनुमान मंदिर में विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन किया गया,जिसके उपरांत सुबह 11 बजे गणेश मंदिर से भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे का पूजन कर बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई । जयकारों के साथ शोभा यात्रा ताप्‍ती सरोवर की परिक्रमा कर ताप्ती सरोवर के किनारे स्थित श्री दत्त मंदिर के पास रिक्त स्थान पर पहुंची, जहॉं जयकारों के साथ 22 फीट ऊंचाई के फरसे की स्‍थापना की गई ।इस दौरान विधायक सुखदेव पांसे,जिला पंचायत अध्‍यक्ष राजा पवांंर , नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति नीतू प्रहलाद सिंह परमार सहित ब्राह्मण समाज के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वही शनिवार रात 9 बजे से ताप्ती तट पर स्थित श्री राम मंदिर में सुन्‍दरकांड का पाठ किया गया। परशुराम सेवा संगठन नगर इकाई के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, सचिव अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया रविवार को सुबह 8 बजे सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर ताप्ती सरोवर के स्नान घाटों की साफ सफाई की जाएगी। दोपहर 2 बजे ताप्ती तट पर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में महिला इकाई के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। संगठन के सदस्यों ने बताया 24 अप्रैल को शाम 5 बजे ताप्ती सरोवर के तट से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सांवरिया लान पहुंचेगी। जहां भोजन प्रसादी के साथ तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा।

Related posts

Betul Crime: आदिवासी युवक पर बजरंग दल समर्थक ने मुंह पर मारा जूता, VIDEO वायरल

MPCG NEWS

मुलताई: एक दर्जन से अधिक ग्रामो के किसानो ने पारसडोह बांध से मांगा सिंचाई के लिए पानी

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी: सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण की हुई शिकायत

MPCG NEWS

Leave a Comment