window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: संत सेन महाराज के नाम पर रखा जाए चौराहे का नाम - MPCG News

मुलताई: संत सेन महाराज के नाम पर रखा जाए चौराहे का नाम

सेन समाज संघ ने नपाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

मुलताईं। नगर के नेहरू वार्ड में संत सेन मंगल भवन वाले रोड के पहले स्थित चौराहे के नाम संत सेन महाराज के नाम से रखे जाने की मांग को लेकर सेन समाज संघ ने मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार को ज्ञापन सौपा। सेन समाज के अजबराव दीपके, यादवराव निम्बालकर,आकाश नगदे,रूपेश निम्बालकर,बाबाराव कडुकार,नितिन चौधरी,गणेश रावत,राजू कसरादे,मनोज खवादे द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया कि नेहरू वार्ड में खरसाली रोड पर समाज का सांस्कृतिक मंगल भवन है। जहां सामने वाले मार्ग पर चौराहा है।उक्त चौराहे का नाम संत श्री सेन महाराज चौक किया जाए। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष शिव माहोरे,पार्षद निर्मला उबनारे,सुरेश पौनीकर,रितेश विश्वकर्मा एवं प्रहलाद सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

Related posts

Police Transfer: सारणी टिआई समेत जिले के 13 निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों का हुआ तबादला

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद में हुई प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी ऋषि राज यादव की पोस्टिंग

MPCG NEWS

सारणी: उत्कल उड़िया समाज के जिला अध्यक्ष बने कुबेर डोंगरे

MPCG NEWS

Leave a Comment