window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: भाजपा की नपाध्यक्ष विकास में भाजपा सरकार को बता रही है रोडा - MPCG News

मुलताई: भाजपा की नपाध्यक्ष विकास में भाजपा सरकार को बता रही है रोडा

अध्यक्ष के आरोप के बाद परिषद की नेता प्रतिपक्ष का प्रत्यारोप

मुलताई। नगर में विकास कार्य करवाने में नाकाम नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के पार्षदो पर निराधार आरोप लगा रही है। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीतकर पार्टी से विश्वासघात करने वाली अध्यक्ष विकास में भाजपा सरकार को रोड़ा बता रही है। यह आरोप परिषद में नेता प्रतिपक्ष भाजपा पार्षद वर्षा गड़ेकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया है।
गड़ेकर ने प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा है कि नपा अध्यक्ष नीतू परमार भाजपा के नाम पर वोट लेकर कांग्रेस का गुणगान कर रही है। भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे को दे रही है। हरदौली जल आवर्धन योजना के तहत डेम निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में मुआवजा देने के लिए राशि नहीं थी। इन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करने के लिए 5 करोड़ 51 लाख 98 हजार 190 रूपए की राशि स्वीकृत की थी। भाजपा पार्षद लगातार जनता की  समस्या उठा रहे हैं। इसका समाधान करने के बजाय अध्यक्ष भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर विकास कार्य पर ध्यान नहीं दे रही है । नगर में जिस पेयजल टंकी का लोकार्पण किया है वह भी भाजपा की पूर्व परिषद के कार्यकाल में निर्मित हुई है।  वर्तमान परिषद की प्रथम बैठक में 142 प्रस्ताव पर भाजपा पार्षदों ने भी विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दी थी। लेकिन अभी तक कोई विकास कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। श्रीमतीगड़ेकर ने नपा अध्यक्ष पर अपनी नाकामी का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने का आरोप लगाया है।

दो दिन पूर्व नपाध्यक्ष ने भी भाजपा पर हार नहीं स्वीकार करने का लगाया था आरोप

नगर पालिका परिषद में एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर प्रारंभ हो गया है। दो दिन पूर्व नपा अध्यक्ष नीतू प्रहलादसिंह परमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया था कि भाजपा चुनाव के 8 माह बाद भी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है। इसलिए भाजपा पार्षद लगातार निराधार आरोप लगा रहे हैं। पवित्र नगरी के चौमुखी विकास को लेकर वह संकल्पित है। बिना भेदभाव के पूरे नगर में विकास में जुटी है। ग्रीष्मकाल के दौरान नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए सतत प्रयास जारी है। सुचारू रूप से नगर के प्रत्येक वार्ड में जल प्रदाय किए जाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। नपाध्यक्ष श्रीमतीपरमार ने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा की सरकार जानबूझकर नगर पालिका के कार्यों में रोड़ा अटकाने के उद्देश्य से सब इंजीनियर की नियुक्ति नहीं कर रही है। नगर के विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार राशि भी आवंटित नहीं कर रही है।

Related posts

बैतूल जिलें के रानीपुर थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल ने गरीब ग्रामीण से की 10 हजार रुपये की अवैध उगाही

MPCG NEWS

सारणी: 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश, सावन सोमवार पर मंदिर से लौट रहा था बालक

MPCG NEWS

बड़ी खबर: MP बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले होंगे एग्जाम

MPCG NEWS

Leave a Comment