window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी: नगर पालिका द्वारा मनमाने संपत्ति कर, जलकर वृद्धि के विरोध में सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर किया विरोध - MPCG News

सारणी: नगर पालिका द्वारा मनमाने संपत्ति कर, जलकर वृद्धि के विरोध में सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर किया विरोध

सारनी। नगर पालिका में लोक अदालत के माध्यम से संपत्ति कर मैं अधिभार की छूट के साथ लोगों को टैक्स भरने के नोटिस दिए गए थे लेकिन लोगों में 3 गुना तक संपत्ति कर जलकर मैं वृद्धि के विरोध में लोगों ने सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर विरोध दर्ज किया मनोहर पचोरिया, कृष्णकांत आर्य ने बताया कि उजड़ते सारणी क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है और उस पर नगर पालिका द्वारा 3 गुना तक संपत्ति कर जलकर में वृद्धि और खाली भूमि का भी टैक्स जोड़ने के कारण लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्स वृद्धि से तो ऐसा लगता है कि हम लोग किसी किराए के मकान में रह रहे हैं। जबकि पूर्व में जो टैक्स 3000 ₹ साल लगता था आज वही लगभग 10,000 ₹ तक कर दिया गया है। जो हमारे भरने की छमता में नहीं इस तरह नगर पालिका सारणी द्वारा टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसका हम सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर विरोध दर्ज कर रहे हैं।

Related posts

ये सभी ग्रामीण कुत्ता है, पंचायत सचिव हर्षित ओझा

MPCG NEWS

सब जूनियर भारतीय हॉकी टीम प्रशिक्षण शिविर में रायसेन की कुमारी शिवानी अनिल शुक्ला तथा आतिफ खान का चयन

MPCG NEWS

कौन हैं बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, आखिर क्यों हुआ हंगामा ?

MPCG NEWS

Leave a Comment