window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में घूस लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार: EOW ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा - MPCG News

MP में घूस लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार: EOW ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

1 करोड़ 72 लाख का बिल पास करने मांगा था कमीशन

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्वालियर जिले से सामने आया है। जहां नगर निगम की महिला इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया गया कि महिला इंजीनियर बिल पास करने के एवज में कमीशन बतौर रिश्वत ले रही थी।

नगर निगम की सब इंजीनियर पार्क विभाग वर्षा मिश्रा ने 5 पार्कों के 1 करोड़ 72 लाख टेंडर में पहले 8 फीसदी, फिर 3 फीसदी के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शुरूआती बिल की राशि की 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम मुख्यालय के बाहर वर्षा मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह राशि नगर निगम के 5 गार्डन के रखरखाव पर तय हुई ठेके के बिल का पास करने पर ली जा रही थी।

सब इंजीनियर वर्षा तिवारी ने नगर निगम के पांच गार्डन के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव और अतुल सिंह यादव से उनके जनवरी माह के बिल 6 लाख 70 हजार को पास करने के एवज में उपस्थित कमीशन के हिसाब से 20 हजार रूपये मांगे थे। जिसमे अतुल सिंह ने 5 हजार रुपये कल दे दिये थे।

आज ईओडब्ल्यू (EOW) को जानकारी देने के बाद अतुल सिंह ने जैसे ही वर्षा तिवारी को 15 हजार रुपये दिये तो ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे पकड़ लिया। 5 पार्कों का टोटल ठेका 1 करोड़ 72 लाख रुपये में हुआ था। फिलहाल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

विधायक जी का गुस्सा पहुंचा सातवे आसमान पर, वीडियो बना रहे युवक से फोन छीनने की कोशिश

MPCG NEWS

MP में राहुल गांधी को ‘गुल्लक’ में हौसलों की भेंट, बच्चे ने राहुल गांधी को सौंपी पॉकेट मनी की सारी दौलत

MPCG NEWS

महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ पड़ा भारी, दो आरोपी पहुंचे जेल

MPCG NEWS

Leave a Comment