window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में आज से शुरू होगा राशन वितरण का काम: कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे सेल्समैन - MPCG News

MP में आज से शुरू होगा राशन वितरण का काम: कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे सेल्समैन

3 दिन से हड़ताल पर थे सेल्समैन, करीब 5 करोड़ से ज्यादा हितग्राही प्रभावित हुए

भोपाल। मध्य प्रदेश में राशन वितरकों की हड़ताल फिलहाल खत्म हो गई है। आज से राशन वितरक काम पर लौट आए हैं। राशन वितरण का काम फिर से शुरू होगा। दुकानें खोली जाएंगी।

बता दें कि 3 दिन तक प्रदेश के राशन विक्रेता हड़ताल पर थे, हड़ताल के चलते करीब 5 करोड़ से ज्यादा हितग्राही प्रभावित हो रहे थे। राशन वितरण का काम बंद होने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राशन विक्रेता कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। हालांकि राशन वितरकों की मांगों को लेकर अभी फ़िलहाल विचार नहीं हुआ है। आगे की रणनीति पर संगठन विचार करेगा।

आज ही मनाया जाएगा प्रदेश में अन्न उत्सव
राशन वितरकों के काम पर लौटने के बाद आज ही पूरे प्रदेश भर में अन्न उत्सव मनाया जाएगा। हड़ताल के चलते अन्न उत्सव की तारीख़ को आगे बढ़ाया गया था।

Related posts

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कतरास स्टेशन पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का सन्देश

MPCG NEWS

रीवा में बजरंग बली के अपमान का आरोप, आरोपी को भाजपा नेताओं का समर्थन? आस्था बनाम राजनीति पर सवाल

MPCG NEWS

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 213 आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश।

MPCG NEWS

Leave a Comment