window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी: धमाकों से दहल जाएगा इंदौर, पत्र की जांच में जुटी पुलिस - MPCG News

बड़ी खबर: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी: धमाकों से दहल जाएगा इंदौर, पत्र की जांच में जुटी पुलिस

सिख दंगों के दोषी कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकले राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है। चिट्ठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खालसा कॉलेज में होने वाली सभा पर हमले और पूरे इंदौर को बम धमाकों से दहला देने की धमकी दी गई है। चिट्ठी के लिफाफे पर रतलाम के बीजेपी विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है।

जानकारी के मुताबिक ये चिट्ठी आज सुबह मिठाई की दुकान के बाहर फेंका गया था। चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के साथ साथ चिट्ठी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को भी गोली मारने की धमकी दी गई है।

राहुल गांधी की मध्य प्रदेश यात्रा 23 नवंबर से शुरू होगी। राहुल गांधी की भारत यात्रा जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पहले ही चिंता जताई थी। धमकी भरी चिट्ठी में लिखा गया है कि, ‘राहुल गांधी अगर मध्य प्रदेश आते हैं तो उनकी रैली में कई धमाके होंगे। इसके साथ ही सिख दंगों के दोषी कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी’।

चिट्ठी में लिखा गया है कि 84 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। (इसके बाद यहां कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं…)

आगे चिट्ठी में लिखा गया है कि, नवंबर के आखिरी महीने में जगह-जगह भयानक बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा।

एक अन्य पेज में लिखा है… नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा। लेटर में सबसे नीचे किसी ज्ञानसिंग का नाम लिखा है। साथ ही लेटर में कई मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी गई है।

Related posts

आयुष्मान फर्जीवाड़े में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, खाते से 15 लाख किए सीज

MPCG NEWS

BETUL: MRP से अधिक शराब के विक्रय पर सख्ती, कलेक्टर ने शराब ठेकेदारों को दी सख्त हिदायत

MPCG NEWS

VIDEO: तहसीलदार ने युवक को मारा थप्पड़, कलेक्टर ने किया सस्पेंड, किया लाइन अटैच, आदेश जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment